Summer Wedding : मौसम कोई भी हो, शादी अटेंड करने का उत्साह ही अलग होता है. लेकिन ज्यादा गर्मी का मौसम अपने आप में कई परेशानियां लेकर आता है और ऐसे में यदि आपको शादी में जाना हो, तो समझ ही नहीं आता कि क्या पहना जाए और कैसे खुद का ख्याल रखा जाएं ताकि अच्छी तरह शादी अटेंड की जा सकें. इसलिए शादी गर्मियों में है, तो ये स्मार्ट हैक्स को जरूर अपनाएं.

खुद को हाइड्रेट (Hydrate) रखें

कई बार शादी की भागदौड़ में हम खुद का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं और नतीजा होता है कि ऐन शादी वाले हम लो फील करते हैं और वीकनेस इतना हो जाती है कि शादी का वो पहले वाला एक्साइटमेंट कहीं छूमंतर हो जाता है. अब इसमें गलती भी तो आपकी ही है न. पहले ही अपना धयान न रहकर खुद को इतना थका लेंगे तो फिर एन्जौय कैसे करेंगे.

इसलिए शादी में काफी भागदौड़ और नाचगाना होता है जिसमें आपकी काफी एनर्जी और पसीना निकल जाता है इसीलिए उसकी भरपाई करना बहुत जरूरी है. शरीर में पानी की कमी ना होने दें. आज कल की शादियों में आपको नींबू पानी से लेकर नारियल पानी तक सभी ऑप्शन्स मिल जाएंगे, तो इन्हें पीते रहें. बीच बीच में आराम भी करते रहें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...