Diwali Shopping: पूनम हर साल दीवाली पर घर में नया सामान लाती है, जिस में बरतन, गैजेट या इलेक्ट्रौनिक आइटम्स आदि जो भी चीज घर की जरूरत होती है और मार्केट में नई आई हो, उसे खरीदना पसंद करती हैं. ऐसा वे सालों से करती आ रही हैं. इस बार उन्होंने एक एअर फ्रायर खरीदने का मन बनाया है.

बजट के अनुसार खरीदें सामान  

त्योहारों के दौरान जहां लोग घर की साफसफाई अधिक करते हैं, साथ ही पुरानी चीजों को बदलने की कोशिश करते हैं, वहीं कुछ नया जो मार्केट में आया हो, जो घर में काम में आने वाला हो, उसे खरीदना भी पसंद करते हैं. बड़े शहर हों या छोटे हरकोई अपने बजट के अनुसार खरीदारी करता है. यही वजह है कि कंपनियां भी इस समय कई प्रकार के लुभावने डिस्काउंट देती रहती हैं. कुछ लोग तो पूरा साल इस दिन का इंतजार करते हैं.

बनाएं सामान की लिस्ट

दीवाली के त्योहार को लोग हर साल काफी धूमधाम से मनाते हैं, जिस की तैयारी पहले से शुरू हो जाती है. खूब सारी शौपिंग इस दौरान की जाती है, हालांकि दीवाली वाले दिन तक लोग बाजारों के चक्कर लगाते रहते हैं. इन दिनों बाजार में कई तरह का घरेलू सामान लौंच होता है, जिस में एलईडी लाइट्स, स्मार्ट उपकरण, घर की सजावट का सामान और नई डिजाइन के बरतनों के साथसाथ बिजली की खपत वाली कुशल इलैक्ट्रौनिक्स आइटम्स शामिल हैं जैसेकि वाशिंग मशीन, फ्रिज और एअर कंडीशनर भी नई सुविधाओं के साथ आते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...