Festive Vibes; त्योहार खुशियों की ऐसा सौगात हैं जहां हर ओर उमंग और उल्लास होता है और परिवार के हर सदस्य में जोश और उत्साह होता है. सभी इन दिनों खूब ऐंजौय करते हैं. ये त्योहार पूरे परिवार को एकसाथ इकट्ठा कर देते हैं. तभी घर में रौनक दिखाई देती है.
त्योहार के समय घर का माहौल ऐसा खुशनुमा रखना चाहिए जिस से हरकोई आप के घर में आना पसंद करे और आप की कंपनी को पसंद करे. लेकिन इस के विपरीत कुछ परिवारों में ऐसा नहीं होता. वहां लोग फैस्टिवल ऐंजौय नहीं कर पाते हैं क्योंकि वहां लोगों को हर चीज परफैक्ट चाहिए. अगर किसी भी चीज में कोई कमी रह जाए जैसेकि पूजा में कोई कमी रह गई, खाने में कोई कमी रह गई, किसी दूसरी चीज में कमी रह गई तो इस की वजह से मियाबीवी में झगड़ा हो जाता है.
घर का पूरा माहौल खराब हो जाता है. बच्चों का मूड भी खराब हो जाता है. ऐसा क्यों करना. त्योहार आप को खुश करने के लिए आते हैं आप की परफैक्शन का टैस्ट लेने नहीं आते जिस में आप को पास होना जरूरी हो. अगर कोई कमी रह गई और आप फेल भी हो गए तो क्या हुआ. कुछ कमी के साथ ही फैस्टिवल ऐंजौय कर लें. आखिर त्योहार का मकसद तो पूरे परिवार के साथ ऐंजौय करना है.
