Relationship Advice: उफ, उस का ब्रेकअप हो गया.’’ अब इस ब्रेकअप पर लोगों की बातें तो बनेंगी ही. कोई आप को स्पा जा कर रिलैक्स होने को कहेंगा, कोई हेअरकट कराने को, कोई ट्रैवल करने को, तो कोई नया बौयफ्रैंडगर्लफ्रैंड बनाने को. सब की राय एक जगह है और आप का दर्द एक जगह.
2 वयस्कों का प्रेम संबंध एक शादी अर्थात लव मैरिज से कम नहीं होता. दोनों अपनी मरजी से एकदूसरे को जानतेसमझते एक रिश्ते में आते हैं और इसी वजह से लव रिलेशनशिप एक लव मैरिज जैसी ही फील होती है और उस से मिलने वाला ब्रेकअप एक तलाक.
मगर यहां इस रिश्ते के टूटने पर वे दूसरों को दोष नहीं दे सकते. जैसाकि आमतौर पर अरेंज्ड मैरिज में होता है. आप को अपने रिश्ते के टूटने का भार और जिम्मेदारी स्वयं ही उठानी होती हैं और इसी बोझ के नीचे लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
जैसे खुद को दोष देना. ब्रेकअप के बाद अकसर लोग खुद को दोषी बना लेते हैं. उन्हें लगता या कहें कि वे खुद को इस बात के लिए समझा लेते है कि सारा दोष उन का ही है. उन में ही कोई कमी या खामी होगी जिस की वजह से उन का साथी उन से अलग हो गया. लेकिन सिर्फ खुद को दोषी मान लेने तक यह कहानी खत्म नहीं होती. अकसर लोग हर वक्त खुद में दोष ढूंढ़ढूंढ़ कर स्वयं को दूसरों के सामने भी तिरस्कृत करते रहते हैं.
