कुछ फैसले हमारी पहचान बन जाते हैं
जीवन में कुछ मोड़ ऐसे आते हैं,
जहां रास्ते कई होते हैं, लेकिन जवाब सिर्फ एक होता है.
वह जवाब, जो दुनिया नहीं देती.
वह जवाब, जो भीतर से आता है.
हर स्त्री के जीवन में ऐसा एक क्षण जरूर आता है,
जब उसे चुनना होता है, अपनी इच्छाओं को,
अपने सपनों को, अपने विश्वास को.
कभी यह चुनाव कैरियर का होता है.
कभी किसी रिश्ते का, कभी अपने लिए खड़े होने का.
और कभी उन बातों को ‘ना’ कहने का,
जो उस के मन की आवाज नहीं होती.
ऐसे फैसले आसान नहीं होते.
क्योंकि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव अक्सर वही होते हैं,
जो हमें दूसरों से नहीं, खुद से जोड़ते हैं.
इन्हीं फैसलों में छिपी होती है
एक नई शुरुआत.
‘‘हर स्त्री का सब से खूबसूरत निर्णय वह होता है,
जब वह खुद को चुनती है.’’
समय के साथ उसे एहसास होता है कि
सही चुनाव वह नहीं, जो सब से आसान लगे.
सही चुनाव वह है, जो उसके मूल्यों,
उसके विश्वास और उसकी सच्चाई के साथ खड़ा हो.
शायद इसी वजह से,
कुछ चीजों की कीमत उनकी चमक से नहीं,
उनकी सच्चाई से तय होती है.
एक असली हीरा भी कुछ ऐसा ही होता है.
उसकी पहचान केवल उसके रूप में नहीं,
उसकी उत्पत्ति में होती है.
इसके विपरीत,
कुछ चीजें बनाई जा सकती हैं
एक जैसी, तुरंत और पूर्वनिर्धारित.
जैसे लैब में तैयार किए गए हीरे.
लेकिन हर चमक की कहानी एक जैसी नहीं होती.
कुछ तैयार की जा सकती हैं.
और कुछ समय के साथ जन्म लेती हैं.
शायद इसी वजह से,
एक असली हीरे की खूबसूरती केवल उसकी चमक में नहीं,
उसकी यात्रा में भी होती है और शायद यही बात
उसे उन स्त्रियों के और करीब ले आती है,
जो जीवन में अपने फैसले खुद करती हैं.
क्योंकि अंतत:,
सब से कीमती वही होता है
जो अपनी पहचान किसी और से नहीं, अपनी यात्रा से पाता है.
