Mayuri Mittal : मदर्स डे के पावन अवसर पर मयूरी मित्तल ने सभी माताओं को हृदय से शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि जीवन की पहली गुरु, पहली मित्र और सबसे बड़ी शक्ति होती है. मदर्स डे इसलिए खास है क्योंकि यह दिन हमें उस निस्वार्थ प्रेम, त्याग, धैर्य और समर्पण को सम्मान देने का अवसर देता है, जो एक माँ अपने बच्चों और परिवार के लिए जीवनभर निभाती है. माँ अपने सपनों को पीछे रखकर अपने बच्चों के भविष्य को संवारती है, उनकी हर सफलता में मुस्कुराती है और हर कठिनाई में ढाल बनकर खड़ी रहती है. समाज की मजबूत नींव भी एक माँ के संस्कारों से ही तैयार होती है, क्योंकि वही आने वाली पीढ़ियों को प्रेम, सम्मान और मानवता का पाठ पढ़ाती है. मदर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि माँ का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए, फिर भी यह विशेष दिन हमें अपनी माँ के प्रति आभार व्यक्त करने, उन्हें समय देने और उनके अनमोल योगदान को स्वीकार करने का अवसर देता है. मयूरी मित्तल ने कहा कि हर माँ अपने आप में प्रेरणा है और उनका प्रेम ही दुनिया को बेहतर और संवेदनशील बनाता है. 🌸💖

mayuri mittal poem

मयूर मित्तल ने माँ के लिए कुछ भावपूर्ण पंक्तियाँ लिखी हैं

सृष्टि की जननी प्यारी माँ,
सबको खुशियाँ देती न्यारी माँ.
सबसे अनमोल बोल है माँ,
इस दुनिया में सबसे खास है माँ.

सबको चलना सिखाती है,
सबको मंज़िल भी दिखाती है.
सबको खाना खिलाती है,
लोरी गाकर सुलाती है.

सृष्टि की जननी प्यारी माँ,
सबसे न्यारी, सबसे प्यारी माँ. 💖🌸

मयूरी मित्तल भारत के एक अनोखे पेजेंट की संस्थापक और सीईओ हैं. वह एक पत्रकार, दूरदर्शी, फैशन डिज़ाइनर, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और ब्यूटी, फैशन तथा मीडिया की दुनिया में नई सोच रखने वाली बिज़नेसवुमन हैं.

उनका एक आर्टिस्टिक ब्रांड “आर्ट बाय मयूरी” भी है, जिसके माध्यम से वह अपनी अनोखी डिज़ाइन और कला को अभिव्यक्त करती हैं.

उन्होंने सुंदरता के पारंपरिक मानकों को चुनौती दी, चेहरे पर निशान या शारीरिक विकृतियों वाली महिलाओं को अवसर दिए और उन्हें ग्रूम किया. वह अपनी आवाज़ के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बना रही हैं और सुंदरता तथा फैशन इंडस्ट्री में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही हैं.

संपर्क विवरण

Instagram:
@29mayuri
@msandmrsredcarpetcrownofindia

Websites:
www.redcarpetcrownofindia.com
www.artbymayuri.com

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...