Korean fashion trends : आजकल फैशन की दुनिया में कोरियन हेयर ऐक्सैसरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. खासकर लड़कियों और महिलाओं के बीच यह ट्रेंड बहुत पौपुलर हो चुका है. कोरियन ड्रामा और K-pop के प्रभाव के कारण इंडियन मार्केट में भी इन की डिमांड काफी बढ़ गई है. ये ऐक्सैसरीज सिंपल, एलिगेंट और बेहद क्यूट लुक देती हैं.
पर्ल हेयर क्लिप्स : कोरियन फैशन में पर्ल (मोती) बहुत पसंद किए जाते हैं. आज मार्केट में आप को पर्ल हेयर क्लिप्स सस्ते से ले कर प्रीमियम तक मिल जाते हैं, जो पार्टी और फंक्शन दोनों में परफैक्ट लगते हैं. ये क्लिप्स ₹80–₹200 तक आसानी से मिल जाते हैं
क्लौ क्लिप्स (Claw Clips)
यह बड़े क्लिप्स होते हैं जो बालों को आसानी से पकड़ लेते हैं.
-डेली यूज और औफिस के लिए बैस्ट.
-बालों को डैमेज नहीं करते.
-मिनिमल और स्टाइलिश लुक देते हैं.

मिनिमल हेयर पिंस
-कोरियन स्टाइल का सब से बड़ा राज है सिंपल लुक.
-छोटेछोटे गोल्ड, सिल्वर या पर्ल पिंस.
-1 या 2 पिन से ही पूरा लुक निखर जाता है
-कोरियन फैशन में लेस इज मोर ट्रेंड बहुत फेमस है.
रिबन और बो क्लिप्स

क्यूट और गर्ली लुक के लिए
-कालेज, डेट या कैजुअल फंक्शन में परफैक्ट.
-पेस्टल कलर ज्यादा ट्रेंड में.
क्रिस्टल और स्टोन हेयर ऐक्सैसरीज
-पार्टी और शादी के लिए.
-चमकदार और ग्लैमरस लुक.
-मार्केट में ₹100 के आसपास क्रिस्टल क्लिप्स भी उपलब्ध हैं.
मार्केट में कहां मिलेंगी ये ऐक्सैसरीज
आजकल ये ऐक्सैसरीज हर जगह आसानी से मिल जाती हैं :
-औनलाइन प्लेटफौर्म (Meesho, Amazon, Flipkart)
-लोकल मार्केट (सड़क मार्केट, करोलबाग, सरोजिनी नगर जैसे स्थान)
-ऐसे ही देश के अन्य शहरों में.
-ब्यूटी और फैशन स्टोर्स.
कोरियन हेयरस्टाइल का खास सीक्रेट
-ज्यादा ऐक्सैसरीज नहीं, सिर्फ 1–2 का इस्तेमाल.
-संफ्ट और नैचुरल हेयरस्टाइल.
-पेस्टल और लाइट कलर का चुनाव.
ओवरस्टाइलिंग से बचें
कोरियन हेयर ऐक्सैसरीज की खासियत है उन की सादगी और एलिगेंस. ये छोटेछोटे ऐक्सैसरीज आप के पूरे लुक को बदल सकते हैं. चाहे आप फंक्शन में जा रही हों या डेली यूज के लिए तैयार हो रही हों, कोरियन स्टाइल आप को हमेशा एक फ्रैश और स्टाइलिश लुक देता है.
