Trendy Hair Accessories : व्यक्तित्व को निखारने में जितना योगदान आउटफिट्स का होता है उससे कहीं ज़्यादा हेयरस्टाइल का होता है. आमतौर पर बालों का जूड़ा, ढीला ढाला सा बन या खुले बाल तो काफ़ी समय से हेयर स्टाइल के रूप में जाने जाते हैं परंतु आजकल हेयर हार्डवेयर यानी हेयर एसेसरीज का जादू ट्रेंड में है. सिंपल से बालों को भी आकर्षक बना देने वाले ये हेयर हार्डवेयर आजकल बाज़ार में हर रेंज और तरह तरह की वेरायटी में उपलब्ध हैं. इनकी विशेषता यह भी है कि इन्हें आप नेचुरल हेयर्स के साथ साथ हेयर एक्सटेंशन में भी यूज कर सकतीं हैं.
क्या है हेयर हार्डवेयर
हेयर हार्डवेयर बालों की खूबसूरती बढ़ाने वाली एसेसरीज या गहने हैं जिन्हें मुख्य रूप से मेटल से भाँति भाँति के डिजाइंस में बनाया जाता है ये अपनी डिजाइन, लुक्स, बनावट, चमक से साधारण बालों को भी ख़ूबसूरत बना देतीं हैं. स्टेटमेंट क्लिप्स, चंकी बेरेट, नग और रत्नों से जड़े हेयरपिन, और चाँदी के हेयर कफ़ आजकल हर उम्र की महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं. हेयर हार्डवेयर की सबसे बड़ी विशेषता है कि इन्हें लगाने के लिए न कोई ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है और न ही बालों का कोई विशेष स्टाइल. इन्हें बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र की महिलायें अपने लंबे या छोटे बालों लगा सकतीं हैं. आमतौर पर ये बजट फ्रेंडली होतीं हैं और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जातीं हैं.
कैसे कैसे हेयर हार्डवेयर
स्टेटमेंट फ्लोरल पिन्स
गर्मियों में आउटफिट्स से लेकर एसेसरीज सभी पर फ्लोरल डिजाइन और प्रिंट फैशन इंडस्ट्री में छाया रहता है इसीलिए हेयर हार्डवेयर में भी फ्लोरल स्टेटमेंट हेयर पिंस जो मोतियों और ग्लिटर से सजी रहतीं हैं आजकल बहुत पसंद की जा रहीं हैं. इन्हें आप अपने आउटफिट्स के रंग और डिजाइन के अनुसार चुन सकतीं हैं.
मेटल कफ
आपको शादी या बर्थडे पार्टी में जाना है और आपके पास अपने बालों को स्टाइल करने का जरा भी समय नहीं है तब आप सिंपल सी पोनीटेल बनाकर मेटल कफ को पीछे की तरफ़ लगा लीजिये आपको एक दमदार और स्टाइलिश लुक मिल जाएगा.ये इंडो वेस्टर्न लुक में बहुत अच्छे लगते हैं.
क्लाक्लिप्स
आपके बालों की लंबाई कम हो ज़्यादा क्ला क्लिप्स हर तरह के बालों की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं. अपने लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए आप मोती, कुंदन, ये रत्नों से जड़ित क्ला क्लिप्स को आज़माएँ. जूड़ा, मेसी बन और कैजुअल पोनी हेयर स्टाइल में आप क्ला क्लिप्स का प्रयोग करके स्टाइलिश लुक पा सकतीं हैं.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हेयर चार्म्स
चार्म्स को चोटी, हेयर सेक्शन्स, पोनीटेल या खुले बालों में प्रयोग किया जाता है. यदि आपको बोल्ड हेयर एसेसरीज पसंद नहीं हैं तो आप छोटे छोटे आकर्षक हेयर चार्म्स चुनें आजकल सुनहरे रंग में तितली के पंख, फूल पत्तियों और सितारे के आकार के हेयर चार्म्स बहुत चलन में हैं. शादी, फंक्शन, फेस्टिवल्स और पार्टी या फोटोशूट में आप इन्हें सामान्य चोटी पर भी लगाकर फैशनेबल लुक पा सकतीं हैं.
बॉबी पिन्स
बॉबी पिन्स एक प्रकार के छोटे छोटे पिन्स होते हैं जो बालों को एक ही जगह पर होल्ड करने का काम करते हैं. ये बालों को इनविजिबल सपोर्ट देते हैं और बन, जूड़ा तथा अन्य सभी हेयर स्टाइल को सपोर्ट करने में मद्द करते हैं.
ऐसे करें स्टाइल
-विंटेज लुक के लिए सारे बालों से या फिर आधे बालों से हाई पोनीटेल बनाकर उसके ऊपर आकर्षक बो फिनिश क्लिप लगा लें.
-स्टेटमेंट लुक के लिए बोल्ड मेटल क्लिप्स का इस्तेमाल करें. विंटेज से लेकर ज्यामितीय तक तमाम आकार वाले ये क्लिप्स सिल्वर और गोल्ड जैसे मैटेलिक टोन में बहुत अच्छे लगते हैं.
-शादी ब्याह जैसे भव्य समारोह के लिए पर्ल से बनी हेयर एसेसरीज का चुनाव करें. अपने बालों का एक लो बन बनाकर एक तरफ़ बहुत सारी मोटी से सजी हेयर पिन्स लगा लें. आप इस अवसर पर लेयर्ड पिन्स का भी प्रयोग कर सकतीं हैं.
-बालों की पोनीटेल बनाकर चोटी के बीच में एक एक इंच की दूरी पर रबर बैंड लगा लें. इससे चोटी के अलग अलग सेक्शंस बन जाएँगे. अब हर सेक्शन में आकर्षक चार्म्स लगाकर खुद को स्टाइलिश लुक दें.
-कॉकटेल पार्टी या किसी सिंपल समारोह के लिए गोल्डन पर्ल से सुसज्जित हेयर क्लिप बालों में लगाएँ. इससे आपको शाही और ग्लैमरस लुक मिलेगा.
-सामने की लटों को आपस में ट्विस्ट करते हुए पीछे की तरफ़ ले जायें और क्ला क्लिप लगाकर स्टाइल करें.
रखें इन बातों का ध्यान
-इन्हें ख़रीदते समय अपने बजट, आउटफिट और ओकेजन का ध्यान रखें.
-ख़रीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप कैसा हेयर स्टाइल करना चाहतीं हैं इससे आपको एसेसरीज ख़रीदने में आसानी रहेगी.
-चूँकि ये मेटल से बनाई होतीं है न इसलिए प्रयोग करने के बाद किसी बॉक्स में कॉटन बॉल्स के बीच में रखें ताकि नमी आदि का प्रभाव न हो.
-बहुत अधिक हार्ड मेटेरियल वाले हार्डवेयर आपके बालों को तोड़ सकते हैं इसलिए सॉफ्ट मैटेरियल के हार्डवेयर का चुनाव करें.
-शॉप पर ही इन्हें अपने बालों में लगाकर देखें ताकि बालों पर इनकी पकड़ आपको पता चल सके.
-पतले बालों के लिए छोटे और हल्के क्लिप्स और घने और लम्बे बालों के लिए बड़े और मजबूत क्लिप ख़रीदें.
-गीले बालों पर इन्हें लगाने से बचें ताकि बाल टूटने से बचे रहें. साथ ही सोते समय इन्हें निकालकर सोएं.
