Darjeeling girls : पश्चिम बंगाल की उत्तर में बसा दार्जिलिंग (Darjeeling) अपनी शानदार भौगोलिक स्थिति, कंचनजंगा के दृश्य, औपनिवेशिक आकर्षण और हरे-भरे चाय के बागानों के कारण "पहाड़ों की रानी" कहलाती है. 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहाँ गर्मियों में भी मौसम बहुत सुखद और ठंडा रखता है. यह यूनेस्को विश्व धरोहर (दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे) और यहां के चाय बागान विश्व प्रसिद्ध है. इतना ही नहीं, दार्जिलिंग दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा के बेहद करीब से मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है, जिसे आसमान के साफ रहने पर दार्जिलिंग से आप आसानी से देख सकते है.

पहाड़ी जीवन है खास

इन खूबसूरत स्थानों की सुंदरता यहां की नागरिकों की वजह से खास है, क्योंकि यहां के लोग काफी शांत और ऐक्टिव होते है, खासकर यहां की लड़कियां जो इतना एक्टिव और मेहनती होने के पीछे कई भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कारण होते है. यहां के पहाड़ी जीवन की बनावट ही ऐसी है कि यहाँ की लड़कियां हर क्षेत्र में आगे रहती हैं. इतना ही नहीं, यहां की लड़कियां अपनी शारीरिक सक्रियता, मेहनत और आत्मनिर्भरता के लिए जानी जाती हैं. इसका मुख्य कारण पहाड़ी जीवनशैली, चाय के बागानों में सक्रिय भागीदारी, उच्च साक्षरता दर और सशक्तिकरण, जो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, कुछ खास वजह निम्न है,

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...