Jelly bangles : चूड़ियों की खनक के बिना तो श्रृंगार हमेशा से ही अधूरा माना जाता है और जब बात सोलह श्रृंगार की हो, तो कांच की चूड़ियों का महत्त्व ही कुछ अलग है. लेकिन बदलते दौर के साथ अब इन का रूप भी बेहद आधुनिक और स्टाइलिश हो गया है. अब कांच की चूड़ियां भी बहुत स्टाइलिश आने लगी हैं. इन्हीं में से एक है कांच की जैली बैंगल्स और मोटिफ कंगन.

अपनी अनूठी शीशे जैसी चमक, सौफ्ट पेस्टल शेड्स और पारंपरिक नक्काशी (मोटिफ्स) के कारण ये आजकल हर महिला की पहली पसंद बनी हुई हैं. इसलिए अब अपनी पुरानी कांच की चूड़ियों को कहें अलविदा और अपनाएं यह ट्रेंडी जैली बैंगल्स और मोटिफ कंगन लुक.

कांच की जैली बैंगल्स

अब कांच की ये जैली बैंगल्स भी महिलाओं की फेवरिट बन गई हैं. इन में ट्रांसपेरेंट और शाइनी फिनिश के साथ कई खूबसूरत कलर देखने को मिलते हैं, जिन्हें अलगअलग अंदाज में स्टैक कर के पहना जा सकता है. यह चूड़ियां कांच की ही बनी होती हैं, लेकिन इन की सतह बहुत ही स्मूद, शाइनी और हलकी सी जैल लाइक (पारदर्शी/ग्लोसी) दिखाई देती है.

प्लेन ग्लौसी और फ्रौस्टेड लुक 

यह बिलकुल सिंपल और ट्रांसपेरेंट या पेस्टल टोन में आती हैं. इन्हें दैनिक उपयोग या औफिस वियर के लिए मिक्स ऐंड मैच कर के आसानी से पहना जा सकता है.

जैली बैंगल्स के बीच में या साइड्स में लाल, हरे या सफेद मोतियों वाले कश्मीरी चूड़े या लटकन/घुंघरू वाले कंगन लगा कर सैट बनाया जाता है.

इस में 2 अलग रंगों की जैली बैंगल्स को एकसाथ स्टाइल किया जाता है. इन के साथ सेम कलर के मोती वाले कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स स्टाइल कंगन भी पेयर किए जाते हैं.

इन बैंगल्स में जहां मैचिंग मोतियों की डिटेलिंग पूरे सेट को और भी अट्रैक्टिव बना देती हैं, वहीं   सौफ्ट शेड्स इस की सुंदरता को और भी निखार देते हैं. पार्टी वियर लुक के लिए जैली बैंगल्स पर छोटेछोटे अमेरिकन डायमंड (एडी), कुंदन या बारीक कटग्लास स्टोन का काम किया जाता है.

सौफ्ट और वाइब्रेंट कलर्स

इन में पेस्टल शेड्स (जैसे पीच, सौफ्ट ब्लू, मिंट ग्रीन) से ले कर गहरे चमकदार रंग (जैसे गहरा लाल, पर्पल, मैजेंटा, रौयल ब्लू) उपलब्ध होते हैं.

पौपुलर शेड्स

-बेबी पिंक / डस्टी रोज : फेमिनिन और ग्रेसफुल लुक के लिए.

-मिंट ग्रीन : हलका और ताजगी से भरा शेड.

-पीच / कोरल :  डे टाइम फंक्शन और सिंपल एथनिक वियर के लिए परफैक्ट.

-पाउडर ब्लू / स्काई ब्लू : कूल और सोफेस्टिकेटेड फील देने वाला रंग.

-लेवेंडर : मौडर्न और ट्रेंडी शेड.

कब और कैसे पहनें

समय : दिन के फंक्शन, औफिस वियर या समर/स्प्रिंग सीजन.

स्टाइलिंग : सिल्वर ज्वैलरी, मोती या प्लेन जैली बैंगल्स के साथ यह बहुत क्लासी दिखते हैं.

वाइब्रेंट कलर्स

यह गहरे, चमकदार और आकर्षक रंग होते हैं, जो दूर से ही ध्यान खींचते हैं और आप के लुक को एक नया निखार देते हैं.

पौपुलर शेड्स

-रॉयल ब्लू / कोबाल्ट ब्लू : बेहद रिच और रौयल फील.

-रानी पिंक / मैजेंटा : पारंपरिक भारतीय उत्सवों का मुख्य रंग.

-एमराल्ड ग्रीन / डार्क बौटल ग्रीन : हैवी ब्राइडल और ट्रैडिशनल वियर के लिए.

-सुर्ख लाल / मस्टर्ड येलो : खास उत्सव, शादी और त्योहारों के लिए सदाबहार रंग.

-पर्पल / वाइन : नाइट्स और पार्टीज के लिए बोल्ड चौइस.

कब और कैसे पहनें

समय : रात के फंक्शन, शादियां और बड़े त्योहार.

स्टाइलिंग : एंटीक गोल्ड, कुंदन या हैवी स्टोन वर्क वाले कंगनों के साथ मिला कर पहनने पर यह बहुत ग्रैंड लुक देते हैं.

मिक्स ऐंड मैच टिप्स

अगर आप चाहें तो चूड़ियों या आउटफिट में सौफ्ट और वाइब्रेंट कलर्स को मिक्स कर के भी पहन सकती हैं (जैसे- पाउडर पिंक चूड़ियों के बीच में रानी पिंक या डार्क ग्रीन का कड़ा), इस से एक बहुत ही यूनिक और बैलेंस्ड कंट्रास्ट तैयार होता है.

जैली कंगन व मोटिफ डिजाइंस

सिर्फ पतली चूड़ियां ही नहीं, बल्कि चौड़े जैली कंगन भी मिलते हैं, जिन में हाथी, मोर, फूल या अन्य एंटीक मोटिफ्स के डिजाइन उकेरे या प्रिंट किए होते हैं.

मोर मोटिफ

-कंगनों पर मोर की नक्काशी या मीनाकारी वर्क होता है.

-नीले, हरे और सुनहरे रंग के जैली टैक्सचर के साथ मोर का डिजाइन बहुत ही रौयल और एथनिक लुक देता है.

हाथी और रौयल मोटिफ

-राजस्थानी और पारंपरिक लुक के लिए कंगनों पर हाथी, पालकी या ऊंट की आकृतियां बनी होती हैं.

-यह डिजाइन शादीब्याह और हैवी लहंगे/साड़ियों के साथ बहुत पसंद किया जाता है.

फ्लोरल व लीफ पैटर्न

-बारीक फूलों, पत्तियों और बेलों के डिजाइन उकेरे जाते हैं.

-यह रोजमर्रा की पहनावे या छोटे फंक्शनों के लिए हलके और एलिगेंट लगते हैं.

ज्यामितीय व एंटीक वर्क

जैली कंगन के बेस पर बारीक कटवर्क, चेकर्ड (जालीदार) पैटर्न या एंटीक कौपर/गोल्ड की नक्काशी होती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...