Radhika Merchant New Look:  राधिका मर्चेंट का फैशन सेंस एक बार फिर चर्चा में है. मुंबई में अबू जानी और संदीप खोसला की 40वीं सालगिरह के सेलिब्रेशन में राधिका बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. इस खास मौके पर उन्होंने गहरे भूरे रंग का फिटेड जैकेट और मैचिंग स्कर्ट पहनी थी. पूरे आउटफिट पर आइवरी रंग की खूबसूरत फूल-पत्तियों वाली कढ़ाई देखने को मिली.

राधिका के आउटफिट में दिखी बारीक कढ़ाई-

राधिका की जैकेट और स्कर्ट पर आइवरी रंग के धागों से फ्लोरल और लीफ डिजाइन बनाए गए थे. बारीक बॉर्डर ने इस कढ़ाई को और उभार दिया.गहरे ब्राउन रंग के कपड़े पर हल्के रंग की कढ़ाई काफी साफ नजर आ रही थी. खास बात यह रही कि आउटफिट में जरूरत से ज्यादा चमक-दमक नहीं थी. इस वजह से पूरी नजर कढ़ाई की बारीकी और डिजाइन पर जा रही थी.

ट्रेडिशनल कढ़ाई को मिला मॉडर्न ट्विस्ट-

राधिका का यह लुक सिर्फ कढ़ाई की वजह से ही खास नहीं था. इसकी फिटिंग और डिजाइन ने इसे काफी मॉडर्न बना दिया.

क्रॉप जैकेट कमर तक थी, जबकि इसके साथ फिटेड स्कर्ट पहनी गई थी. इससे पूरा आउटफिट एक स्टाइलिश टू-पीस सेट जैसा लग रहा था. यानी कढ़ाई में भारतीय टच था, लेकिन आउटफिट का स्टाइल काफी मॉडर्न रखा गया था.

ब्राउन और आइवरी का कॉम्बिनेशन-

आउटफिट का ब्राउन और आइवरी कलर कॉम्बिनेशन भी काफी खास था. गहरे ब्राउन बेस पर आइवरी कढ़ाई अलग से उभरकर दिखाई दे रही थी. पूरे कपड़े में ज्यादा रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे लुक काफी बैलेंस्ड नजर आया.

एमराल्ड ज्वेलरी ने जोड़ा ग्रीन टच-

राधिका ने आउटफिट के साथ एमराल्ड ज्वेलरी कैरी की. काले धागे के साथ एमराल्ड पेंडेंट और मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके लुक में हरे रंग की खूबसूरत झलक जोड़ी. ब्राउन और आइवरी के बीच एमराल्ड ग्रीन का यह टच काफी अलग नजर आया और ज्वेलरी ने पूरे लुक को और निखार दिया.

स्मोकी आई और स्लीक हेयरस्टाइल-

मेकअप की बात करें तो राधिका ने सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना. आंखों पर हल्का स्मोकी मेकअप और चेहरे पर ग्लो नजर आया.

उन्होंने बालों को पीछे की ओर बांधा था. इससे उनकी नेकलाइन और एमराल्ड ईयररिंग्स भी साफ दिखाई दे रहे थे.

भारतीय कारीगरी के साथ मॉडर्न फैशन-

राधिका का यह लुक दिखाता है कि पारंपरिक भारतीय कढ़ाई को सिर्फ साड़ी या लहंगे तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है.

फिटेड जैकेट और स्कर्ट के साथ इसी कारीगरी को एक मॉडर्न अंदाज दिया गया. ब्राउन-आइवरी कलर, बारीक कढ़ाई और एमराल्ड ज्वेलरी ने मिलकर राधिका के इस लुक को खास बना दिया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...