lakh bangles : लाख के कड़े भारतीय संस्कृति और श्रृंगार का एक अभिन्न हिस्सा हैं. यह केवल आभूषण नहीं, बल्कि सुहाग और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक हैं. लाख की चूड़ी के कई सारे नाम हैं जैसे अनारकली, पन्ना कड़ा, मेथी का चूड़ा, केरा कड़ा, मेशे का चूड़ा, पंच बधिया चूड़ा, लहरिया चूड़ा. चूड़ी बनाने का काम तकनीक से जुड़ा हुआ है. पीपल से निकलने वाले गोंद रूपी लाख को इकट्ठा कर अंदर केमिकल मिलाया जाता है. धीरे-धीरे गर्म कर उसको एक लंबी डंडी के रूप में बनाया जाता है और उसके बाद उसको गोल आकार देकर गर्म किया जाता है. यह पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और प्राकृतिक होता है, जिससे प्लास्टिक की चूड़ियों की तरह खुजली या एलर्जी नहीं होती.

लहठी या ब्राइडल चूड़ा

ब्राइडल चूड़े या लहठी में आपको राजस्थानी और बिहारी परंपरा के बेहतरीन डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें भारी कुंदन वर्क, जरकन, सीप और मोतियों से सजाया जाता है. शादी और करवा चौथ जैसे खास मौकों पर ये आपके ब्राइडल या फेस्टिव लुक को पूरा करते हैं. जैसे कि -

लाल और मैरून ब्राइडल लहठी राजस्थानी और बिहारी शादियों का पारंपरिक हिस्सा है. सुर्ख लाल रंग में कुंदन और क्रिस्टल के काम वाले ये चूड़े सुहाग की निशानी माने जाते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...