solo travel tips : सोलो ट्रेवल के बारे में कह देना आसान होता है कि भाई, चलो जाओ अकेले घूमने! क्या फर्क पड़ता है? लेकिन किसी भी ट्रेवल में हम आमतौर पर गप्पें ज्यादा मारते हैं और चीजें कम देखते हैं. अब आपको गप्पें मारने वाला मिलेगा नहीं. अब आप खुद अकेले तो गप्पें नहीं मार सकते, इसलिए आपके पास कुछ चीजें ऐसी होनी चाहिए जिससे आप टाइम पास कर सकें. क्योंकि सोलो ट्रेवल का मतलब सिर्फ अकेला होना नहीं है, बल्कि उस अकेलेपन को खुद के साथ बिताए गए एक खुशनुमा समय में बदलना है. जब साथ में बातें करने वाला कोई न हो, तो आपकी हॉबीज (शौक) ही आपकी सबसे अच्छी साथी बनती हैं. जब आप सोलो ट्रेवल कर रहे होते हैं, तो आपके पास हर चीज को गहराई से देखने और समझने का बहुत समय होता है.
दरअसल, वो लोग जिन्हें फोटोग्राफी का शौक हो, वो लोग जिन्हें पढ़ने का शौक हो. जिन्हें पेंटिंग का शौक हो, एडवेंचर का शौक हो, ये उन लोगों के लिए है. यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने सोलो ट्रेवल को यादगार बना सकते हैं.
सोलो ट्रेवल पर हो किताबों का साथ
सोलो ट्रेवल पर किताबें पढ़ने का अलग ही मजा है. घर पर हम अक्सर समय निकालकर या जल्दी-जल्दी पढ़ते हैं, लेकिन ट्रेवल के दौरान 'स्लो रीडिंग' करें. दो पन्ने पढ़ने के बाद थोड़ा रुकें, सामने के दृश्य को देखें, उस विचार पर थोड़ा सोचें और फिर आगे बढ़ें. सोलो ट्रेवल आपको बिना किसी हड़बड़ी के पढ़ने की सबसे बड़ी आजादी देता है.
