Summer Fashion Tips : सर्दियों में जहां हम पूरे शरीर को कवर करने वाली साड़ी, स्कर्ट, फुललैंथ गाउन जैसी ड्रैसेज को पहनना पसंद करते हैं, वहीं गरमियों में ऐसी ड्रैसेज या आउटफिट पहनना चाहते हैं जिन में हम कंफर्टेबल फील करें. जो हलकेफुलके तो हों ही साथ ही फैशन स्टेटमैंट भी हों ताकि उन्हें पहन कर घर से बाहर भी आराम से जाया जा सके.
बरमूडा शौर्ट्स आजकल हर उम्र की महिलाओं के लिए गरमियों में पहली पसंद है. आजकल बाजार में भांतिभांति के बरमूडा शौर्ट्स उपलब्ध हैं. इन्हें कौटन, लिनेन और ट्विल से बनाया जाता है, जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीद सकती हैं.
कार्गो शौर्ट्स
पहले के एकदम सिंपल शौर्ट्स का नया अवतार है कार्गो शौर्ट्स. साइड की बड़ीबड़ी पौकेट्स इस की सब से बड़ी खासियत होती है. ये आप के लुक को स्ट्रीटवियर के साथसाथ स्टाइलिश टच भी प्रदान करते हैं. ये समर सीजन के लिए एकदम परफैक्ट हैं.
बैगी शौर्ट्स
कुछ समय पहले तक बैगी स्कर्ट काफी चलन में हुआ करती थीं पर आजकल बैगी शौर्ट्स काफी चलन में हैं. ये नीचे से हलकीफुलकी फ्रिल वाली और अंदर की तरफ़ मुड़ी हुई होती हैं. यदि आप बोल्ड दिखना चाहती हैं तो ये आप के लिए एकदम परफैक्ट हैं. इन्हें लिनेन जैसे पतले फैब्रिक से बनाया जाता है.
