Summer Tips : गरमियां आते ही पसीना आना आम बात है. लेकिन जब यही पसीना तेज बदबू में बदल जाता है, तो यह आप के औफिस के माहौल को भी प्रभावित कर सकता है. हो सकता है कि आप को पता भी न चले और आप के सहकर्मी धीरेधीरे आप से दूरी बनाने लगें.

कैसे पहचानें कि लोग आप से बच रहे हैं...

● बात करते समय लोग दूरी बना कर खड़े होते हैं

● आप की सीट के पास आने से लोग कतराते हैं.

● मीटिंग या ग्रुप वर्क में आप से कम बातचीत करते हैं.

● बारबार अपनी नाक छूना, चेहरे पर असहजता का भाव होना.

अगर इन में से कुछ संकेत दिखें, तो समय है थोड़ा सोचने का.

पसीने की बदबू : एक सामान्यतौर पर संवेदनशील समस्या यह कोई शर्म की बात नहीं है. पसीने की बदबू एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना आप की प्रोफैशनल छवि को नुकसान पहुंचा सकता है.
औफिस एक ऐसा स्थान है जहां आप का आत्मविश्वास, व्यवहार और साफसफाई काफी मायने रखते हैं. अच्छी प्रस्तुति (presentation) सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि आप के शरीर की ताजगी से भी जुड़ी होती है.

बदबू से बचने के आसान उपाय

● डबल शावर रूल : गरमियों में दिन में 2 बार नहाएं, खासकर औफिस जाने से पहले.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...