Sunglasses for summer : वाणी को काफ़ी लम्बे समय से आंखों में जलन, पानी आना और खुजली जैसी समस्या हो रही थी जब समस्या बढ़ गई तो वह आंखों के डॉक्टर के पास पहुंची. सभी लक्षणों को देखने के बाद डॉक्टर ने अपनी मशीनों से वाणी की आंखें और उसके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले जाँचा फिर बोले, “आपका सनग्लास केवल काले लेंस का है जो आँखों को पूरा प्रोटेक्शन नहीं दे पा रहा. जितना जल्दी हो सकता है आप अपने सनग्लास को बदलकर अच्छी क्वालिटी का सनग्लास ख़रीद लें ताकि आपकी आंखों को यू वी रेज से पूरा प्रोटेक्शन मिल सके.”

गर्मियों में जिस तरह शरीर को धूप के प्रभाव से बचाव के लिए हल्के फुल्के कॉटन के आउटफिट पहनना जरूरी होता है उसी प्रकार घर से बाहर निकलते समय आखों को धूप की अल्ट्रा वॉयलेट रेज से बचाने के लिए सही सनग्लासेज का पहनना भी जरूरी होता है. डॉक्टर्स के अनुसार सनग्लासेज न पहनने से आँखें सीधे सूरज की यू वी रेज और तेज रोशनी के संपर्क में आतीं हैं जिससे आंखों में तेज जलन और लालामी, आँखों से पानी आना, सूखापन, सिरदर्द आंखों में थकान के साथ साथ मोतियाबिंद की समस्या हो सकती है या फिर कई बार कॉर्निया और रेटिना को नुकसान भी हो सकता है परन्तु जितना आवश्यक सनग्लासेज को पहनना है उतना ही जरूरी है सही और अच्छे सनग्लासेज को पहनना तो आइए देखते हैं कि सनग्लासेज ख़रीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता 
 आपके लिए स्पेशल छूट 

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता   आपके लिए स्पेशल छूट 

ब्रांड का रखें ध्यान

सस्ते या लोकल सनग्लासेज में यू वी प्रोटेक्शन नहीं होता ये केवल रोशनी की तेज़ी को कम करते हैं जिससे आई बॉल(पुतली) फ़ैल जाती है और हानिकारक यू वी किरणों आखों में प्रवेश कर जाती जिससे आंखों को नुक़सान हो सकता है इसलिए हमेशा अच्छे ब्रांड का ही सनग्लास खरीदें ताकि आंखों को पर्याप्त सुरक्षा मिल सके.

लेंस है सबसे जरूरी

केवल चश्मे के लेंस का काला होना ही सनग्लास नहीं होता है बल्कि सूर्य की यूवी किरणों से आंखों को सुरक्षा देने वाला सनग्लास सही होता है. यू वी 400 या 100 परसेंट यू वी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेज सर्वोत्तम माने जाते हैं. लेंस का कलर आप अपनी आवश्यकतानुसार चुन सकते हैं. ब्राउन कलर के लेंस तेज धूप और ड्राइविंग के लिए सही रहते हैं, नेचुरल कलर के लिए ग्रे, ग्रीन रंग के लेंस पहनने से आंखों पर स्ट्रेन कम पड़ता है वही येलो कलर के लेंस शाम और कम लाइट के लिए उपयुक्त रहते हैं. यदि आप बहुत अधिक ड्राइविंग करते हैं और पानी या सड़क की चमक आपको परेशान करती है तो आप पोलराइज्ड लेंस वाले सनग्लासेज का चुनाव करें क्योंकि ये ग्लेयर कम करते हैं. पौलीकार्बोनेट लेंस काफ़ी हल्के और ज़्यादा सुरक्षित माने जाते हैं.

फ्रेम बनायेगा चेहरे को आकर्षक

लेंस के साथ साथ फ्रेम का चुनाव भी बहुत जरूरी होता है क्योंकि यदि फ़्रेम आपके फ़ेस पर सूट नहीं करेगा तो आपके चेहरे का सौंदर्य प्रभावित हो जाएगा. गोल चेहरे पर चौकोर या रेक्टेंगुलर, चौकोर चेहरे पर गोल या ओवल फ्रेम, ओवल चेहरे पर सभी टाइप के फ्रेम और हार्ट शेप वाले चेहरे पर हल्के और पतले फ़्रेम अच्छे लगते हैं. स्टाइलिश लुक के लिए मेटल फ्रेम और आराम और टिकाऊपन के लिए एसिटेट फ़्रेम का चुनाव करें.

फिटिंग का भी रखें ध्यान

केवल सनग्लास लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसकी फिटिंग सही होना भी जरूरी है. सनग्लास को फाइनल करने से पहले उसे पहनकर देखें. ध्यान रखें कि नाक और कान पर अधिक दबाब न पड़े चेहरे पर आपको बार बार पकड़कर संभालना न पड़े साथ ही आँखों को अच्छे से कवर भी करे.

सही रखें देखभाल

चूंकि आजकल सनग्लासेज भी काफ़ी महंगे आते हैं इसलिए इनकी सही देखभाल अत्यंत आवश्यक होती है. प्रयोग करने के बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ़ करके हमेशा केस में ही रखें. कार के डैशबोर्ड जैसे बहुत अधिक गर्म जगह पर न छोड़ें अन्यथा उसकी कोटिंग खराब होने की संभावना रहती है. समय समय पर इसकी पेच और स्क्रू आदि चेक करवाते रहें ताकि वे लम्बे समय तक आपका साथ दें.

रखें इन बातों का भी ध्यान

-एक दूसरे के सनग्लासेज का प्रयोग करने से बचें ताकि किसी इंफेक्शन के लगने की संभावना न रहे.

-सनग्लास ख़रीदते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें क्योंकि आजकल बाजार में महँगे से महँगे सनग्लास उपलब्ध हैं आप अच्छे ब्रांड का परन्तु अपने बजट का ध्यान रखकर ही सनग्लास खरीदें.

-छोटे बच्चों को सनग्लास न लगायें अन्यथा उनकी नाज़ुक आँखों को नुक़सान हो सकता है.

-सफ़र में जाते समय सनग्लास को हमेशा उसके हार्ड कवर में रखकर ही ले जायें ताकि वह सुरक्षित रहे.

-सनग्लास को हमेशा चश्मा साफ़ करने वाले लिक्विड से ही साफ़ करें टिश्यू पेपर या कपड़े से साफ़ करने पर स्क्रैच आने की संभावना रहती है.

-चश्मे को हमेशा दोनों हाथों से पकड़कर उतारें ताकि फ्रेम टेढ़ा होने से बचा रहे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...