Genz New Trend: नौकरी की तलाश की बात करते हैं, तो दिमाग में सब से पहले आता है रिज्यूमे बनाना, एचआर को मेल भेजना या लिंक्डइन, इंडीड जैसी ऐप्स में जा कर प्रोफाइल अपडेट करना. लेकिन आजकल एक नया ट्रैंड सामने आ रहा है, जिसे जान कर कोई भी चौंक सकता है. नौकरी के लिए युवा अब लिंक्डइन छोड़ कर डेटिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं.
जी हां, अब बंबल, टिंडर और हिंज जैसी ऐप्स सिर्फ डेटिंग तक सीमित नहीं रहीं. युवा प्रोफैशनल्स इन्हें नैटवर्किंग और कैरियर कनैक्शन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. यह बदलाव सोशल मीडिया के बदलते यूज पैटर्न, जेनरेशन जेड की सोच के नए तरीकों को साफ दिखाता है.
नैना, जो कि एक ग्राफिक डिजाइनर है, ने लौकडाउन के दौरान बंबल पर एक लड़के से बात शुरू की. बात करतेकरते उसे पता चला कि वह लड़का एक क्रिएटिव एजेंसी में काम करता है और उस की कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर की जरूरत है. नैना ने अपने काम के कुछ सैंपल भेजे और कुछ हफ्तों में उसे जौब मिल गया.
नैना कहती है, “बंबल पर मैं डेटिंग के लिए नहीं, लोगों से बात करने और टाइम पास करने के लिए थी. पर सोचा नहीं था कि वहां से नौकरी भी मिल सकती है.”
