Maternity Wear: प्रैगनैंसी एक ऐसा दौर होता है जिस से अधिकांश महिलाएं कभी न कभी गुजरती ही हैं. पहले महीने से ले कर 9वें महीने तक महिलाओं के शरीर में अनेक बदलाव होते हैं जिस से उन के सभी आउटफिट्स धीरेधीरे छोटे और तंग होने लगते हैं.

यों तो आजकल बाजार में भांतिभांति के मैटरनिटी वियर उपलब्ध हैं पर इन्हें खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है ताकि पूरे 9 महीने तक आप आराम से इन का उपयोग कर सकें.

आइए, जानते हैं कुछ टिप्स जो मैटरनिटी वियर खरीदते समय आप के लिए काफी मददगार साबित होंगे :

कंफर्ट और सपोर्ट है सब से जरूरी

चूंकि गर्भावस्था के दौरान शरीर में अनेक बदलाव होते हैं, जिस के कारण शरीर का आकार भी थोड़ा बढ़ जाता है. मैटरनिटी वियर चूंकि एक पर्टिकुलर कैटेगरी को ध्यान में रख कर बनाए जाते हैं, इसलिए इन की कीमत काफी अधिक होती है. इसलिए इन्हें खरीदते समय किसी भी प्रकार का समझौता न करें.

ढीलेढाले कपड़े खरीदें ताकि एक तो पूरे 9 महीने आप इन्हें उपयोग कर सकें और जिन्हें पहन कर आप को कंफर्ट फील हो. इस अवस्था में बहुत मूड स्विंग्स होते हैं इसलिए प्योर कौटन के ऐसे कपड़े खरीदें जिन में आप को कंफर्ट फील हो.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...