Home Buyers Guide: दो दीवाने शहर में, रात में और दोपहर में

आब-ओ-दाना ढूंढते हैं एक आशियाना ढूंढते हैं

घरौंदा फिल्म का यह गाना, तो आपने सुना ही होगा जोकि हम सभी के जीवन की सच्चाई को उजागर करता है. वाकई अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है. सब यही सोचते हैं की अच्छी नौकरी के साथ एक अच्छा घर भी हो. लेकिन मुश्किलें तब बढ़ जातीं हैं, जब प्रौपर्टी खरीदने की जानकारी बिल्कुल नहीं या कम होती है. तो जानिए कुछ आसान टिप्स जो आपके सपनों के आशियाने को खरीदने में आपकी मदद करेंगी!

सबसे पहले अपना बजट बनाए

कई लोगों को लगता है कि बजट कम है, तो क्या हुआ. अभी लोन लें लेंगे या किसी से उधार ले कर बड़ा घर ले लेते हैं आखिर घर एक बार ही बनाया जाता है. लेकिन ये सोच सही नहीं है क्योंकि जितनी अपनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए. अगर आप की सेविंग्स कम हैं. तो फिर आपको होम लोन लेना पड़ जाएगा. लेकिन ज्यादा होम लोन लेने से आपको ज्यादा इंटरेस्ट देना होगा. इसीलिए उस बजट में घर खरीदें. जहां आपको होम लोन ज्यादा न लेना पड़े.

होम लोन लेने से पहले धयान दें

घर की कीमत और कैसे घर लेना है ये तय करने के बाद देखें कि आपको होम लोन की जरूरत पड़ रही है या नहीं. अगर पड़ रही है तो कितनी और आपके पास जमा पूंजी कितनी है. साथ ही यह भी कैल्कुलेट करें कि आपको होम लोन कितने साल के लिए लेना चाहिए. दरअसल, आप जितने कम साल के लिए लोन लेंगे, आपको ईएमआई उतनी ही अधिक चुकानी होगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...