घर पर खाना बनाना अपने आप में एक हेल्दी और कम मूल्य में सही भोजन खाने की बात होती है, इससे भी अधिक खास होती है, उसकी ‘न्यूट्रीशिंयस वैल्यू’ जिसे आप हमेशा बनाये रखने की कोशिश करते है. उसी भोजन को आप एन्जॉय करते हैं, जो घर पर बने होने के साथ-साथ स्वादिष्ट और पोषक हो.

एक सर्वे में यह पाया गया है कि किसी भी भोजन को मजेदार और स्वादिष्ट बनाने में उस सामग्री का रंग और उसमें डाले गए तेल, मसाले और नमक खास होता है, इसमें थोड़ी सी उलट फेर होने पर खाना बेस्वाद हो जाता है. यही वजह है कि अगर आपने सही ढंग से सामग्रियों को स्टोर नहीं किया है, तो थोड़े दिनों बाद उसका रंग, स्वाद और पोषकता में कमी आ जाती है. फलस्वरूप खाना जो आप बनाना चाहते है, वह बन नहीं पाता.

इस बारें में ‘बारबेक्यू नेशन’ के सेफ तारक मजूमदार बताते है कि रेस्तरां में एक साथ बहुत सारा खाना बनता है, जिसमें फूड क्वालिटी के साथ-साथ उसे आकर्षक बनाने की कोशिश की जाती है, जबकि घर में किसी भी डिश की मात्रा कम होती है, ऐसे में सही नमक, मसाले के साथ उसे उसकी गुणवत्ता को मेंटेन रखने में सहायक होते है, लेकिन खाना पकाने से अधिक उसे स्टोर करने पर ध्यान देने की जरुरत होती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...