Kitchen hygiene tips : किचन हमारे घर का एक ऐसा कमरा है जिसमें महिलाओं का सबसे अधिक वक़्त गुजरता है. प्रेम और उत्साह के साथ बना खाना स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक होता है साथ ही घर में खुशहाली लाता है इसीलिए घर के बने भोजन को सेहत का खजाना माना जाता है.लेकिन इसके साथ साथ हमें अपनी किचन की स्लैप पर खाने के लिए हेल्दी चीजें रखने से नहीं चूकना चाहिए.क्योंकि ऐसा करने से ना केवल आप अपने परिवार की बल्कि खुद की भी सेहत का ध्यान रख सकती है, कई बार काम में आप इतना व्यस्त रहती है की अपने नाश्ते तक को स्किप कर देती हैं और वहीं यदि आप आराम कर रही हैं या किसी और कार्य में व्यस्त हैं तो आपके बच्चे भी अपने आप अपनी छोटी भूख को शांत भी कर सकते हैंऔर साथ ही उन्हें स्वस्थ व ताज़ा खाने की आदत भी डाली जा सकती है. यहां कुछ विकल्प दिए गए हैं जिनके जरिए आप अपनी किचन की स्लैब को हेल्थी प्लेटफार्म की तरह रख सकती हैं .

क्या रखें

फलों की टोकरी रखें. जिसमें पसंदिदा फल अच्छे से धोकर नेट से ढक दें. जिससे आप कभी भी उठाकर खा सकें.

छोटे जार में थोड़े ड्राई फ्रूट्स रखें.जो ना छोटी भूख को शांत करेंगे बल्कि इससे आप भरपूर मात्रा में प्रोटीन का सेवन भी कर सकेंगी.और रोजाना परिवार के सदस्यों को देने भी ध्यान रहेंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...