Modern wife role : कई पत्नियों को अपने पति से यह शिकायत होती है कि वे उन की नहीं सुनते. उन की बात नहीं मानते. पति को पत्नी की बात माननी चाहिए लेकिन इस सच से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि अगर पत्नी को किसी बात की नौलेज ही नहीं होगी तो पति उस से क्या पूछेगा और पत्नी बताएगी क्या?
इसलिए पत्नी को इतनी नौलेज होनी चाहिए कि पति उस से पूछे कि इस काम को कैसे करना है?
पत्नी का पति के लिए एक समझदार मार्गदर्शक और सलाहकार (Mentor) बनना प्रेम, विश्वास और सम्मान पर आधारित एक मजबूत रिश्ते की नींव है. एक सहायक पत्नी सही समय पर सही सलाह, भावनात्मक सहयोग और सकारात्मक प्रोत्साहन दे कर पति को जीवन के हर क्षेत्र जैसे कैरियर और परिवार में सही निर्णय लेने में मदद करती है.
आइए, जानें पत्नी किस तरह पति की मदद कर सकती है :
डिसीजन मेकिंग में स्पष्ट रहे
अकसर लड़के या पति कार्यक्षेत्र या बाहरी दबाव में आ कर इमोशनल हो कर या जल्दबाजी में फैसले ले सकते हैं. यहां पत्नी की समझदारी और सलाह एक फिल्टर की तरह काम करती है, जो धुंधली तसवीर को साफ कर देती है. ऐसे में पत्नी का एक शांत और समझदार नजरिया रियलिटी चैक का काम करता है.
