Online presentation skills : वर्चुअल मीटिंग को कई बार हम हलके में ले लेते हैं और इस के लिए कोई तैयारी नहीं करते. लेकिन इस का निगेटिव इफैक्ट पड़ता है. इस से बौस को लगता है कि हम घर पर बैठ कर काम को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और टाइमपास कर रहे हैं. वैसे भी अगर मीटिंग की तैयारी न की जाएं, तो उस पर फोकस करना भी मुश्किल हो जाता है. इसलिए आइए, जानें वर्चुअल मीटिंग के लिए इंटरनैट, कैमरा और औडियो को पहले से ही कैसे जांचें और किन बातों का ध्यान रखें.
बैकग्राउंड पर ध्यान दें
वर्चुअल मीटींग के लिए जो सब से पहली चीज पर ध्यान रखनी चाहिए वह यह है कि जहां आप बैठे हो उस के पीछे क्या है? कहीं वहां बहुत सारे कपड़े तो नहीं हैं? वहां कुछ खाने मपीने का सामान तो नहीं फैल रहा? वहां पीछे से कोई बारबार आजा तो नहीं रहा?
इसलिए बैकग्राउंड ऐसा चुनें कि वहां कोई दीवार हो या सुंदर सी पेंटिंग लगी हो. पीछे टीवी कम आवाज में चल रहा हो यह भी सही नहीं लगता.
लाइटिंग कैसी हो
वहां लाइटिंग भी सही होनी चाहिए. कई बार बैकग्राउंड में लाइट ज्यादा होने की वजह से स्क्रीन पर आप का चहेरा नहीं दिखता है इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें. लेकिन लाइट इतनी कम भी न हो कि लैपटौप पर सिर्फ आप का ही चेहरा दिख रहा हो. इसलिए लाइट न बहुत ज्यादा हो और न ही बहुत कम हो.
