Modular Kitchen : किचन हमारे घर की वह जगह होती है, जहां पूरे घर के लिए भोजन बनाया जाता है. पहले जहां केवल घर की महिला ही किचन में काम करती थी, वहीं आज घर के पुरुष भी किचन में जम कर कुकिंग कर रहे हैं. पहले जहां किचन केवल खाना बनाने का स्थान हुआ करता था, वहीं अब घर के ड्राइंगरूम की ही तरह ही किचन को भी महंगीमहंगी ऐक्सैसरीज के साथ आकर्षक बनाया जा रहा है.
वास्तव में, किचन अब केवल कुकिंग करने की जगह ही नहीं बल्कि ड्राइंगरूम की ही तरह आधुनिकता का प्रतीक है, जिसमें एअरफ्रायर, राइस कुकर, वोफ्ल मेकर, आटा और ब्रैड मेकर जैसे आधुनिक उपकरणों के साथ साथ भांतिभांति की महंगी क्रौकरी भी मौजूद रहती है.
यदि आप भी अपनी पुरानी किचन को मौडर्न लुक देना चाहते हैं या फिर आप अपनी नई किचन भी बनवाने जा रहे हैं, तो निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखें ताकि आप अपनी मौडर्न किचन में काम करते समय कंफर्टेबल भी फील कर सकें.
कैबिनेट्स हैं जरूरी
मौड्यूलर किचन का सब से जरूरी पार्ट होती है उस की कैबिनेट्स क्योंकि कैबिनेट्स के द्वारा ही मौड्यूलर किचन को बनाया जाता है. कैबिनेट्स बनाने के लिए पहले पत्थर या ईंटों के द्वारा पूरी किचन को जगह के अनुसार विभिन्न छोटेबड़े पार्ट्स में विभाजित किया जाता है। उस के बाद उन सभी पार्ट्स पर कुछ बड़े, कुछ छोटे और कुछ लंबे खाने बनाए जाते हैं ताकि किचन का समस्त सामान और बर्तन आसानी से आ सकें.
