Relationship : किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए इन 3 एल का बैलेंस होना जरूरी होता है- पहला एल यानी लौयल, दूसरा एल मतलब लव और तीसरा एल मतलब लिबर्टी.
बी लौयल
रिश्ते में वफादार या ईमानदार होना: हमारे जीवन में परिवार, रिश्ते और दोस्त बहुत महत्त्व रखते हैं, किसी भी रिलेशनशिप में चाहे वह पतिपत्नी की हो या फिर मातापिता और बच्चों की या फिर दोस्ती की एकदूसरे पर भरोसा होना बेहद जरूरी होता है. यह आप के रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है.
एक शादीशुदा जिंदगी में लौंग और हैल्दी रिलेशनशिप के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं लौयल होना भी जरूरी होता है. एक महिला हमेशा ऐसा पार्टनर चाहती है जो उसे स्पैशल महसूस कराए, उस के इमोशन का ध्यान रख सके. मगर कई बार महिलाएं अपने लिए केयरिंग, अंडरस्टैंडिंग और सम झदार पार्टनर की तलाश में यह भूल जाती हैं कि रिलेशनशिप में लौयल होना बेहद जरूरी है क्योंकि यह आप के रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है.
आज के दौर में रिश्तों की गहराई कम होती जा रही है, रिश्ते में भरोसा व ईमानदारी जैसे गुण खत्म होते जा रहे हैं. ऐसे में ये विशेषताएं रिश्ते को अटूट बनाती हैं, साथ ही आप यह भी जानेंगे कि क्या आप का पार्टनर या दोस्त लौयल है या नहीं:
