Relationship : संजना मल्टीनैशनल कंपनी में मैनेजर है. काम के सिलसिले में अकसर बाहर जाती रहती है. कई बार विदेश भी जाना पड़ता है. चूंकि वह बला की खूबसूरत है इसलिए अकसर उस के पति विरेन को उस पर शक रहता है कि कहीं वह काम के बहाने कहीं और तो नहीं जाती. जब भी उसे बाहर जाना होता है विरेन कोई न कोई बहाना बना कर उसे रोकने की कोशिश करता है. लिहाजा, संजना को मानसिक परेशानी होती है. वह कितनी बार पति की साजिशों का शिकार हो चुकी है.

एक बार तो हद ही हो गई. जब संजना औफिस के काम से मुंबई जा रही थी तो विरेन ने अपनी छोटी बहन को उस के साथ लगा दिया. संजना ने कहा भी कि वह अपने काम से जा रही है. घूमना है तो फिर कभी पूरी फैमिली साथ चलेगी. लेकिन विरेन ने बहाना बनाया कि उसे तो काम से फुरसत नहीं मिलती. वह अपनेआप घूम लेगी. बस तुम साथ ले जाओ. विरेन का यह खयाल था कि कम से कम होटल में तो दोनों इकट्ठी रहेंगी.

संजना को कुछ सम झ नहीं आया कि विरेन उस के साथ ऐसा क्यों कर रहा है.

सबकुछ बिगड़ चुका था एक दिन रात को विरेन ने संजना से कहा कि उस का फोन नहीं चल रहा है, किसी क्लाइंट को जरूरी फोन करना है वह अपना फोन उसे दे दे. संजना को हैरानी तो हुई क्योंकि विरेन के पास 2-2 फोन है, फिर वह उस का फोन क्यों मांग रहा. उस ने पूछा तो विरेन ने कहा कि दोनों फोन में कुछ प्रौबल्म आ गई है. उस ने फोन दे दिया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...