White Clothes : सफेद कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है – चाहे वो डेली वियर हो, किसी गेट-टुगेदर की बात हो या फिर आप आउटिंग पर निकले हों. सफेद कपड़े हर मौके पर एलीगेंस और क्लास का तड़का लगाते हैं. ये एफर्टलेस स्टाइलिंग का बेहतरीन विकल्प होते हैं. कहते हैं न – “You can never go wrong with white!” लेकिन एक जगह जरूर आप गलत हो सकते हैं – और वो है सफेद कपड़ों को सही तरीके से धोना.
सफेद की सफेदी बनाए रखना बच्चों का खेल नहीं है. कभी कोई छोटा सा दाग, या फिर गलती से मशीन वॉश करते हुए अगर किसी दूसरे कपड़े का रंग सफेद पर लग गया तो भद्दा लगता है. और अगर दो-तीन बार पहनने के बाद अगर वह पीला पड़ जाए, तो वो कपड़ा आपकी पर्सनैलिटी को भी मटमैला कर देता है.
ऐसे में जरूरी है कि आप जानें कैसे साइंटिफिक तरीके से सफेद कपड़ों की सफेदी को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है. इस आर्टिकल में आपको मिलेंगे ट्रिक्स जो आपकी वॉर्डरोब की व्हाइटनेस और ब्राइटनेस लौटाएंगे.
क्या पोटेशियम परमैंगनेट और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड सच में करते हैं कमाल?
सफेद कपड़े पहनना हमेशा से ही एक स्टाइल स्टेटमेंट रहा है. लेकिन मुसीबत तब होती है जब ये चमकदार सफेद कपड़े कुछ ही वॉश के बाद पीले, मटमैले या दागदार नजर आने लगते हैं. चाहे वो स्कूल यूनिफॉर्म हो, ऑफिस की शर्ट, या फिर आपकी सफेद साड़ी या कुर्ती, हर कोई चाहता है कि उनके कपड़े सालों साल नए जैसे चमचमाते रहें. कई सारे वॉशिंग पाउडर भी आपको कपड़ो की चमक लौटाने का वादा करते हैं लेकिन उसमें अक्सर ब्लीच मिली होती है जो आपके सफेद कपड़ो को कुछ वक्त के लिए जरुर सफेद बनाए रखेगी, लेकिन लगातार ब्लीच के कारण रंगीन कपड़ो की रंगत भी खराब हो जाती है और सफेद कपड़े भी कुछ वॉश के बाद पीले नजर आने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं, कैसे हम आसानी से सफेद कपड़ों की चमक को बरकरार रख सकते हैं, और क्या सचमुच पोटेशियम परमैंगनेट और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से सफेदी लौटाई जा सकती है?
