Basic Skills: ऑफिस से घर आने के बाद सोनाली देखती है कि उसका पति सुमित, जो वर्क फ्रॉम होम करता है, अपने खाने की प्लेट को बेसिन में रखा हुआ है, धोया नहीं और पूरा बेसिन बर्तनों से भरा पड़ा है. सोनाली को गुस्सा आया और उसने अपने पति से अपना प्लेट और बर्तन धोकर रखने की सलाह दी, क्योंकि वह पूरे दिन ऑफिस में काम करने के बाद घर आकर पूरा काम नहीं कर सकती, उसे भी घर का काम करना पड़ेगा.

इस पर दोनों में बहस हो गई. सोनाली ने सुमित को बताया कि उसके परिवार में हर कोई भाई हो या पिता, अपना प्लेट खाने के बाद खुद धोकर सही जगह पर रखते है. यही उसने बचपन से देखा है और सुमित के लिए भी यही नियम यहाँ लागू है. पहले तो सुमित को बुरा लगा, लेकिन अंत में बात की गहराई को समझकर अगले दिन से अपना प्लेट और यूज किये हुए बर्तनों को धोकर रखना शुरू कर दिया. इसे देखकर उनके 6 साल का बेटा रोहित भी अपनी प्लेट धोकर सही जगह पर रखने लगा.

हालांकि सुमित ने भी बचपन से ही पिता को घर के कई काम करते हुए देखा है, क्योंकि उसकी माँ
वर्किंग रही, लेकिन ये स्किल इतना जरूरी है, समझ नहीं पाया था, क्योंकि सुमित अकेला बेटा होने की वजह से कोई भी उसे किसी काम के लिए कहता नहीं था. परिवार में सब अपना काम खुद करने पर कोई भी काम किसी के लिए समस्या नहीं होती.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...