Europe Trip: यूरोप ट्रिप हिना का सपना था. उस का यह सपना पूरा हुआ भी, लेकिन यह ट्रिप उस के लिए एक कड़वी याद बन कर रह गया जो बजट बनाया था उस से 3 लाख ज्यादा खर्च हो गए. पूरा ट्रिप उसी ने प्लान किया था. पति ने और कंट्रीब्यूट करने से इनकार कर दिया. क्रैडिट कार्ड की ईएमआई बनवानी पड़ी.
यूरोप ट्रिप प्लान करना आसान नहीं है. इतनी सारी प्लानिंग करने में बहुत बोरियत होती है क्योंकि पूरी जानकारी नहीं होती. पूरा परिवार मिल कर प्लानिंग करे तो कुछ ही दिनों में मजेमजे में पूरी प्लानिंग हो जाएगी.

जरूरी चीजें नोट करें

किन देशों में जाना चाहते हैं. कितने दिन जाना है. कहां पर, किस दिन, क्या खास है, यह रिसर्च कर के नोट करें. नुपुर के यूरोप पहुंचने के दिन ही एम्स्टर्डम में फ्लौवर फैस्टिवल था, लेकिन उस की एम्स्टर्डम की बुकिंग लास्ट वाले दिनों में थी, तब तक फैस्टिवल खत्म हो चुका था. उसे हमेशा अफसोस रहेगा कि काश वह पहले एम्स्टर्डम चली जाती. खराब प्लानिंग की वजह से ऐसा हुआ.
यूरोप का वीजा लगते ही ऐक्शन मोड में आ जाएं. होटल बजट में मिले तो बेहतर है वरना बच्चों के साथ बैठ कर कुछ अपार्टमैंट या गैस्टहाउस देखें. बुकिंग कराने से पहले उन में सहूलियतें चैक करें. रिव्यूज पढ़ें. देखें कि ट्रेन, ट्राम या बस का कौन सा स्टेशन पास में है, घूमने की जगहें वहां से कितनी दूर हैं.
पैरिस में अदीबा की फैमिली का गैस्टहाउस मेन सिटी से काफी दूर था. आनेजाने में ही काफी वक्त लग जाता था. वे पूरा पैरिस घूम ही नहीं पाए.
एक से दूसरे देश कैसे जाना है, इस की पूरी रिसर्च कर के ही बुकिंग कराएं. कहां पर, कौनकौन से पर्यटन स्थल हैं, इस की लिस्ट बना लें. यह भी नोट करें कि कहां, कितना टिकट लगेगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...