Mom Influencers: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन गया है जहां लोग न केवल अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं बल्कि अलगअलग ब्रैंड्स और प्रोडक्ट्स को प्रमोट भी करते हैं. इस बदलाव में मौम इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका काफी बढ़ गई है. भारतीय मांएं जो अब सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने लगी हैं वे सिर्फ स्क्रौलिंग करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सोशल मीडिया पर अपनी शादीशुदा जिंदगी पेरैंटिंग आदि के एक्सपीरियंस भी शेयर करती रहती हैं. इस से वे किड्स ब्रैंड्स के लिए मार्केटिंग का एक असरदार टूल भी बन चुकी हैं.

मौम इन्फ्लुएंसर्स से मतलब वे माएं हैं जो इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफौर्म्स पर अपने अनुभवों, पेरैंटिंग टिप्स और प्रोडक्ट रिव्यू साझा करती हैं. वे आज ब्रैंड्स के लिए एक भरोसेमंद जरिया बन चुकी हैं. बच्चों से जुड़ी कंपनियां अब इन्हीं मौम इन्फ्लुएंसर्स के जरिए अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर रही हैं, जिस से कंज्यूमर्स के बीच उन के प्रोडक्ट्स को प्रभावी तरीके से प्रचारित किया जा सके.

सोशल मीडिया की सुपरमौम्स

भारत में मौम इन्फ्लुएंसर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पहले जहां मांएं अपने बच्चों के पालनपोषण से जुड़ी बातें सिर्फ दोस्तों या परिवार तक सीमित रखती थीं, अब सोशल मीडिया के माध्यम से वे अपने अनुभव हजारोंलाखों लोगों तक पहुंचा रही हैं. यह ट्रैंड खासतौर पर तब बढ़ा जब लोगों ने डिजिटल कंटैंट की ओर रुख किया और ब्रैंड्स ने पाया कि मौम इन्फ्लुएंसर्स के पास ऐसे फौलोअर्स हैं जो उन की बताईं टिप्स को बढ़चढ़ कर फौलो करते हैं. तो उन के बताए प्रोडक्ट्स को भी कंज्यूमर्स जरूर अपनाएंगे, और ऐसा हुआ भी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...