Relationship Tips : कमिटेड रिलेशनशिप जिंदगी को खुशहाली से भर देती है. सबकुछ इतना अच्छा और खुशनुमा लगता है कि बस जिंदगी यों ही अपने साथी की बांहों में कट जाए. लेकिन जब यही खूबसूरत रिश्ता टूट जाता है, जिसे हम ब्रेकअप कहते हैं तो वह जिंदगी का सब से दर्दनाक पल होता है. अपने साथी के साथ बिताए वे खूबसूरत पल जब ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर ढह जाते हैं तो जिंदगी एकदम वीरान लगने लगती है.

प्यार की शुरुआत में एकदूसरे से बेहद प्यार का दावा करने वाले कुछ महीनों या फिर साल 2 साल में एकदूसरे से इतने ज्यादा उकता जाते हैं कि अलग होने का फैसला ले लेते हैं और ब्रेकअप कर लेते हैं. ब्रेकअप होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे रिलेशनशिप में रहते हुए पार्टनर को धोखा देना, इग्नोर करना, अपने रिश्ते को टेकन फौर ग्रांटेड लेना, पार्टनर को समय न देना या फिर आपसी अंडरस्टैंडिंग, बौंडिंग, लगाव, कैमिस्ट्री की कमी आदि के कारण ब्रेकअप की नौबत आ जाती है.

ऐसे में व्यक्ति स्ट्रैस और डिप्रैशन में चला जाता है. वह खानापीना यहां तक कि लोगों से मिलनाजुलना भी छोड़ देता है और अपनेआप को एककमरे में बंद कर लेता है, जिस का प्रभाव उस की सेहत पर पड़ने लगता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...