राइटर -कृति आरके जैन 

Self empowerment : एक  लड़की आईने के सामने खड़ी है. समाज कहता है पतली हो जाओ, गोरी बनो, परफैक्ट बनो. लेकिन वह मुसकराती है और कहती है, ‘‘मेरा शरीर, मेरे नियम. माई बौडी, माई रूल्स.’’

यह नारा आज लाखों महिलाओं की आवाज बन चुका है. बौडी पौजिटिविटी आंदोलन ने महिलाओं को सिखाया है कि ब्यूटी का मतलब सिर्फ एक सांचे में फिट होना नहीं. यह मूवमैंट सैल्फ रिस्पैक्ट, ऐक्स... टैंम और फ्रीडम का प्रतीक है.

बौलीवुड की चकाचौंध से ले कर सोशल मीडिया की दुनिया तक महिलाएं अब अपने शरीर को शर्म के बजाय गर्व का विषय बना रही हैं. भारत में यह आंदोलन तेजी से फैल रहा है, जहां सदियों से महिलाओं के शरीर पर नियंत्रण की कोशिशें हुई हैं. अब समय आ गया है कि हम इस बदलाव को समझें और अपनाएं.

बौडी पौजिटिविटी का मूल अर्थ है हर प्रकार के शरीर को बिना शर्त स्वीकार करना चाहे वह दुबला हो, स्थूल हो, गोरा हो, सांवला हो या कोई भी आकारप्रकार. यह आंदोलन 1960 के दशक में अमेरिका में फैट ऐक्सैप्टैंस मूवमैंट से शुरू हुआ और सोशल मीडिया ने इसे वैश्विक बनाया. भारत में लंबे समय तक बौलीवुड और विज्ञापनों ने ‘जीरो फिगर’ को मौडल बनाया, जिस से अनगिनत महिलाएं बौडी इमेज इशूज और ईटिंग डिसऔर्डर की शिकार हुईं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...