Married life advice : कई लोग कभी बहुत खुश होते हैं, तो कभीकभी बहुत गुस्से में होते हैं. इसे 'पल में तोला पल में माशा' भी कहा जा सकता है. ऐसे लोगों के साथ निभाना बहुत मुश्किल होता है. इन को न छोड़ते बनता है न रखते बनता है. सामने वाला चकरा जाता है अब क्या करू? न निगलते बनता न उगलते. यह तो गले पड़ा है चाहे पति की या पत्नी की तरह. अब ऐसे लोगों के साथ कैसे डील करें, यह सवाल बहुत बड़ा हो जाता है.
ऐसे लोग अकसर 'इमोशनली हाइपरऐक्टिव' होते हैं. वे जो भी महसूस करते हैं, 100% करते हैं. अगर वे आप को टूट कर प्यार कर सकते हैं, तो वे अपनी नाराजगी भी पूरी शिद्दत से दिखाते हैं. उन के साथ डील करने की चाबी है : 'उन के गुस्से के वक्त खुद को बचाना और उन के प्यार के वक्त रिश्ते को मजबूत करना.'
एक चुप सौ को हराता है
जब भी पार्टनर को गुस्सा आए तो आप बहस न करें बल्कि उन की बात पर चुप लगा जाएं. एक चुप सौ को हराता है. अगर आप भी गुस्सा करेंगी तो बात बिगड़ जाएगी. अगर आप चुप रहेंगी तो जल्द ही उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा और वह आप से खुद माफी मांग लेंगे. लेकिन इस के लिए आप को थोड़ी समझदारी दिखानी पड़ेगी.
