Dish Washing Hacks: घर सजाने से लेकर घर को चमकाए रखना बड़ा काम है, जिसमें सबसे जरूरी हिस्सा किचन का होता है. किचन में खाना बनाने से लेकर बर्तनों की सफाई तक सभी बेहद जरूरी होता है. वही अगर बात बर्तन चमकाने की की जाए तो बर्तन चमकाना बड़ा मुश्किल काम है. उस पर अगर बर्तन जल जाए तो और मुसीबत हो जाती है. अगर आपके बर्तन भी जल गए हैं और अपनी उम्र से कुछ ज्यादा ही पुराने लगने लगे हैं तो आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बर्तनों को बिना किसी परेशानी के साफ कर सकते हैं. साथ ही उन्हें नए जैसी चमक दे सकती हैं.
1. कांच के बर्तन और कप की सफाई के लिए रीठे के पानी का इस्तेमाल करें. इससे आपके कटलरी नई जैसी लगेगी.
2. पीतल के बर्तन साफ करने के लिए नींबू को आधा काट लें व इस पर नमक छिड़ककर बर्तनों पर रगड़ने से आपके बर्तन चमकने लगेंगे. साथ ही आपके किचन खूबसूरत भी लगेगा.f
3. बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें. इससे आपके बर्तन हाइजीन फ्री और क्लीन हो जाएंगे.
4. जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें. फिर बर्तन साबुन से साफ करें. आपके जले हुए बर्तन दोबारा नए जैसे लगने लगेंगे.
