No Alcohol Diwali: दीवाली का त्योहार आते ही जश्न का माहौल बन जाता है, जिस की वजह से दीवाली के कुछ दिनों पहले से ही सारी तैयारियां शुरू हो जाती हैं. दीवाली शौपिंग का अलग ही माहौल होता है. हर जगह पर मौल हो या दुकान ग्राहकों से खचाखच भरी होती है क्योंकि दीवाली जगमगाहट से भरा त्योहार है तभी तो इस दिन को मनाने के लिए घर की सजावट से ले कर खुद की सजावट तक यानि घर का नया समान और खुद के लिए सुंदर आउटफिट ज्वैलरी जूते, सभी चीजों की खरीदारी होती है.

इतना ही नहीं पूरा घर रोशनी और दीयों से जगमगा उठता है. हमारी पूरी कोशिश होती है की दीवाली पर किसी चीज की कमी न हो. दीवाली यादगार साबित हो इस के लिए हम दीवाली पार्टी का भी आयोजन करते हैं. मातापिता जहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने अलग जगह जाते हैं, वहीं बच्चों की अलग पार्टी होती है जिस में नाचगाना, स्वादिष्ठ खाना, मजाक व मस्ती सबकुछ होता है. यानि की दीवाली पर हम फुल दीवाली मूड में होते हैं.

दीवाली की शुरुआत तो बहुत ही शानदार होती है जिस में सारे यंग लड़केलड़कियां सजधज कर आते हैं. खूबसूरत लड़कियों के चेहरे से नजर ही नहीं हटती, जोकि दीवाली पार्टी में स्पैशल ड्रैस पहन कर खूबसूरत ज्वैलरी के साथ इठलातीबलखाती दीवाली की शान बन कर पार्टी में पहुंचती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...