एक लाइफस्टाइल पत्रिका में पाठकों की निजी समस्याओं से संबंधित सवालों का जवाब देने के कारण मैं अकसर ऐसे सवालों से टकराता हूं-

¨ आजकल वह मुझे अकसर घूरता रहता है, लेकिन कभी भी उसने मुझसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की है. अब मेरी समझ में यह नहीं आता कि क्या वाकई उसे मुझमें दिलचस्पी है? एक लड़की होने के नाते क्या मेरे लिए यह ठीक रहेगा कि मैं ही पहल करूं ? ऐसा करने से कहीं यह संदेश तो नहीं जायेगा कि मैं बहुत बेचैन व उतावली हूं? कृपया सलाह दें मैं आपकी सलाह की बड़ी बेचैनी से प्रतीक्षा कर रही हूं- शैली मेहरोत्रा, शिमला

यह सवाल किसी भी लड़की का हो सकता है. चाहे वह शिमला की हो या सहानपुर की. इसलिए यह जानना आवश्यक नहीं है कि यह कौन है, जरूरी यह जानना है कि ऐसी स्थिति में उसके लिए क्या कदम बेहतर रहेगा? सबसे पहले तो यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि क्या लड़के की दिलचस्पी वास्तव में है या नहीं. यह जानना मुश्किल नहीं है. मन की बात जिस्म के हावभाव से जाहिर हो जाती है. इसलिए लड़का अपनी बाॅडी लैंग्वेज से जो संदेश दे रहा है उन्हें पढ़ना सीखें. इस संदर्भ में निम्न सुझाव कारगर रहेंगे-

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...