Marriage and career : वर्क ऐंड फैमिली लाइफ को बैलेंस करना आज किसी भी महिला के लिए सब से बड़ी चुनौती है क्योंकि घरपरिवार के साथसाथ वर्क प्लेस दोनों की बागडोर को एकसाथ संभालना या फिर इन के बीच बैलेंस बना कर चलना इतना इजी टास्क नहीं है खासकर तब जब परिवार की सपोर्ट न हो. ऐसे में अगर बात हो नवविवाहिताओं की, जिस के लिए सास बनाम बौस के द्वंद्व में फंसना लाजिम है. ऐसे में वे कैसे घर व औफिस में तालमेल बैठाएं, आइए जानते हैं:

परिवार को प्राथमिकता दें आप को यह बात भलीभांति सम?ानी होगी कि आप की अभीअभी शादी हुई है, इसलिए आप को अपने नए घर में शुरू से ही अपने संबंधों को संभाल कर, उन में मिठास बना कर चलना होगा और यह तभी संभव है जब आप शादी के बाद सब से पहले अपने नए घर को प्राथमिकता देंगी. इस के लिए आप उन के साथ समय बिताएं, उन की आदतों को जानने की कोशिश करें, उन की बात को पहले सम?ों, फिर रिस्पौंस करें.घर में क्या चीज किस समय होती है, उस के अनुसार खुद को ऐडजस्ट करने की कोशिश करें.

इस में आप अपने पार्टनर से भी फुल सपोर्ट मांगें ताकि आप को शुरुआत से ही चीजों को सम?ाने व उन में तालमेल बैठाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े. जब आप उन्हें दिल से अपना मान लेंगी, उन के लिए हर बैस्ट करने की कोशिश करेंगी तो यकीन मानिए आप को घर व वर्क लाइफ में बैलेंस बैठाने में जरा भी दिक्कत नहीं होगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...