Tips For Sex Life : शादी के कुछ ही वर्षों के बाद अकसर महिलाओं के स्वभाव में काफी हद तक यह परिवर्तन देखने को मिलता है कि वे गुस्सैल और चिड़चिड़ी हो जाती हैं. उन के बातबात पर गुस्सा होने और स्वभाव में चिड़चिड़ेपन का कारण सैक्स लाइफ में असंतुष्टि भी हो सकती है. सफल सैक्स और और्गेज्म को ले कर किए गए कई सर्वों में यह बात सामने आई है कि एक रात में दुनियाभर में जितने भी कपल सैक्स करते हैं उन में से केवल 20% पुरुष ही अपनी महिला साथी को और्गेज्म तक पहुंचा पाते हैं. बाकी की 80% महिलाएं अधूरे सैक्स का आनंद ले कर यों ही मन मसोस कर सो जाती हैं.

चिंता की बात यह है कि वे अपनी यौन संतुष्टि का जिक्र कभी अपने पुरुष साथी या महिला मित्र से भी नहीं करतीं. यदि कभी उन का पार्टनर उन से यह पूछता है कि मजा आया? तो जवाब में वे शरमाते हुए हां में सिर हिला देती हैं. हां में सिर हिलाने के अलावा उन के पास कोई औप्शन भी नहीं होता. सैक्स संबंध के दौरान अकसर पति अपनी संतुष्टि को पत्नी की संतुष्टि मान लेने की भूल कर देता है, जिस का बुरा नतीजा यह होता है कि सैक्स के आनंद से वंचित पत्नी चिड़चिड़ी और गुस्सैल हो जाती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...