Rise of Women Investors: ऐसा कहा जाता है कि 8 में से सिर्फ 1 महिला ही अपने वित्तीय फैसले खुद लेती है बाकी 7 महिलाएं अपने वित्तीय फैसलों के लिए पुरुषों पर निर्भर रहती हैं. सर्वे से भले ही ऐसे तथ्य सामने आए हों, लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाएं अच्छी निवेशक होती हैं. लउअन्न लौटफ्न ने अपनी किताब वारेन बफेट इनवैस्ट्स लाइक ए गर्ल में यह बताया है कि महिलाएं अच्छी निवेशक होती हैं और समय के साथसाथ उन्होंने भी इनवैस्ट पर ध्यान देना आज शुरू कर दिया है. यही वजह है कि पहले की तुलना में महिला निवेशकों की संख्या भी बढ़ी है.
2016 में ईटी मनी के यूजर्स में सिर्फ 10 फीसदी ही महिलाएं थीं लेकिन 2021 तक यह आंकड़ा बढ़ कर 26 फीसदी हो गया है जो अच्छी बात है. इस की खास वजह महिलाओं का वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर होना है जो उन्हें एक मजबूत भविष्य की प्लानिंग करने में सहायक होता है.
शेयर मार्केट में भी बढ़ती हिस्सेदारी
अब महिलाएं शेयर मार्केट में भी निवेश के जरीए अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला निवेशकों का एयूएम यानी ऐसेट्स अंडर मैनेजमैंट 2019 में 4.59 लाख करोड़ रुपए से बढ़ कर 2024 में 11.25 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
