RJs to Influencers: रेडियो की वेव्स से ले कर सोशल मीडिया की दुनिया तक में भारत के कई जानेमाने आरजे एंट्री ले चुके हैं. रेडियो की दुनिया में अपना करिश्मा दिखाने के बाद अब ये इन्फ्लुएंसर्स डिजिटल प्लेटफौर्म पर भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं. इन आरजे ने वाकई अपनी खूबियों का भरपूर लाभ उठाया है, जैसे कि अच्छी भाषाशैली, बेहतरीन प्रेजेंटेशन स्किल्स. सोशल मीडिया पर इन के बड़े पैमाने पर फैनफौलोइंग इस का सुबूत हैं. इन में से कुछ के फौलोअर्स तो फिल्मी सितारों से भी ज्यादा हैं. कौन हैं ये रेडियो जौकी से बने इन्फ्लुएंसर्स, आइए जानते हैं:

आरजे करिश्मा- आरजे करिश्मा कौमेडी कंटैंट के लिए जानी जाती हैं. वे अपने वीडियोज में कई किरदार एकसाथ निभाती हैं. उन के हर वीडियो पर भारीभरकम व्यूज आते हैं.

आरजे अभिनव- अभिनव चंद, जिन्हें फैंस आरजे अभिनव के नाम से जानते हैं, ने इंस्टाग्राम पर कंटैंट क्रिएशन के पौपुलर होने से बहुत पहले ही कौमेडी वीडियो बनाना शुरू कर दिया था.  वह कांस फिल्म फैस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलने वाले भारत के पहले कौमेडी कंटेंट क्रिएटर हैं.

आरजे शोनाली- आरजे शोनाली अपने रिलेटेबल कंटैंट और पोएट्री के लिए सोशल मीडिया पर मिलेनियल और जेनजी जेनरेशन के बीच काफी पौपुलर हैं. हालांकि, वे अब भी रेडियो जौकी की जौब कर रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...