Workation : वर्केशन आजकल के युवाओं का नया वर्क कल्चर है जिस में वे घर से दूर रिमोट एरियाज में रह कर काम करना पसंद करते हैं. इंग्लिश वर्ड वर्क + वेकेशन से मिल कर बना यह शब्द उन युवाओं का सब से फेवरिट शब्द है जिस में वे एक जगह रुक कर काम करने के स्थान पर अलगअलग जगहों पर जा कर काम करते हैं.
कोरोना के बाद से ही कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रौम होम दे दिया है, जिस के कारण एक ही कमरे और एक ही स्थान पर निरंतर काम करने के कारण धीरेधीरे काम और जगह दोनों से ही बोरियत होना प्रारंभ हो जाती है और इस का असर सीधे उन के काम पर भी पड़ने लगता है. इस बोरियत से बचने के लिए युवा अपना लैपटौप और औफिस का अन्य जरूरी सामान ले कर दूरस्थ स्थानों पर चले जाते हैं और वहां रह कर जहां दिन में वे अपना कार्य करते हैं और शेष समय में वे आसपास के स्थानों पर घूमते हैं और इस तरह वे एकसाथ कई काम कर लेते हैं.
ताकि काम की प्रोडक्टिविटी बनी रहे
कई कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को औफिस और घर से दूर रह कर कार्य करने को परमिट करती हैं ताकि काम में प्रोडक्टिविटी बनी रहे.
