Budget refrigerator tips : बाजार  में इस समय फ्रिज केवल एक कूलिंग मशीन नहीं रह गया है बल्कि यह आप की किचन का सब से स्मार्ट गैजेट बनता जा रहा है जो सिर्फ एक किचन ऐप्लायंस ही नहीं बल्कि एक जरूरी इनवैस्टमैंट बन चुका है. चाहे

आप को बड़े परिवार के लिए डबल डोर फ्रिज चाहिए हो या छोटे परिवार के लिए कौंपैक्ट सिंगल डोर रैफ्रिजरेटर मार्केट में कई बेहतरीन औप्शंस उपलब्ध हैं ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही चुनाव कर सकें.

हालांकि कई टौप ब्रैंड के लेटैस्ट तकनीक वाले रैफ्रिजरेटर आते हैं, जिन की अपनी अलगअलग खासीयत होती है. ऐसे में आप के लिए कौन सा रैफ्रिजरेटर सब से अच्छा होगा, इस बात का चुनाव आप की जरूरत पर निर्भर करता है. लेकिन अगर आप का परिवार छोटा है तो आप के लिए सिंगल डोर फ्रिज ही सही रहता है. जानें क्यों, साथ ही जानें फ्रिज पर लगे हुए स्टार का क्या मतलब होता है? क्या होती है स्टार रेटिंग?

स्टार रेटिंग का क्या मतलब है

फ्रिज पर चिपका ‘स्टार रेटिंग’ 39, वाला स्टिकर असल में उस की बिजली बचाने की क्षमता का पैमाना है. भारत में यह रेटिंग बीईई ब्यूरो औफ ऐनर्जी ऐफिशियंसी यानी ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा दी जाती है. 1 से 5 स्टार तक की यह रेटिंग बताती है कि फ्रिज कितनी बिजली खपत करता है. जितने ज्यादा स्टार जैसे

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...