Wedding Season: आजकल शादियों का सीजन चल रहा है और इस मौके पर हम सभी बहुत फैशनेबल और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं. अनारकली जैकेट एक लंबा फ्लेयर्ड और कोट स्टाइल जैकेट होता है, जिसे सूट, ब्लाउज, पेंट या फिर टीशर्ट व पेंट पर बहुत आराम से पहना जा सकता है. यह आप की साधारण सी ड्रैस को फैशनेबल बना देता है.

रेशमी और सिल्क जैसे हैवी फैब्रिक से बना यह जैकेट आगे से खुला और काफी घेरदार होता है. कई बार इस पर स्टोन और जरी से कढ़ाई भी की जाती है. इस की लंबाई घुटनों से नीचे तक होती है जिस से यह आप की ड्रैस को अट्रैक्टिव बना देता है.

सामान्यतौर पर जैकेट सीधी होती है पर अनारकली जैकेट में फैब्रिक से कलियों में काट कर व अस्तर लगा कर अनारकली स्टाइल में सिलाई की जाती है. स्टाइलिश बनाने के लिए केवल ऊपरी हिस्से में चैन लगाई जाती है. नीचे के भाग को खुला रखा जाता है जिस से अनारकली का लुक बरकरार रहता है.

इसे कैरी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है :

-अनारकली जैकेट को बनाने के लिए कढ़ाईदार, सीक्वैंस या टैक्सचर्ड फैब्रिक चुनें. इस से फाल अच्छा आता है और जैकेट का डिजाइन निखर कर आता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...