Background check before marriage : शादी का निर्णय जीवन का सबसे बड़ा निर्णय होता है। प्रेम विवाह (Love Marriage) में अक्सर लोग भावनाओं में बह जाते हैं और व्यावहारिक चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। जब लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद करने लगते है तो बहुत सारे सेंसिटिव सवाल कल के लिए टाल देते है. वो कल कभी आता नहीं है. उन्हें लगता है अगर मैंने ये सवाल पूछ लिए तो लड़का नाराज हो जायेगा.

अगर पूछ लिया तुम्हारे मदर फादर की कुल फॅमिली इनकम कितनी है तो उसे बुरा लग जायेगा ? पता चला घर में एक भाई भी है जिस पर क्रिमिनल केस चल रहा है? क्या आप उस घर में शादी करोगे? इसलिए आप दोनों को एक दूसरे का बैक चेक करना ही पड़ेगा.

लेकिन ये बैक चेक आसान नहीं है. जहाँ आपने बैक चेक किया वहां आपका झगड़ा हो गया. तुम मेरे बारे में पूछ रही थी क्या. तूने मेरे मोहल्ले की लड़की से पूछा था कि मेरे माँ बाप क्या करते है? तू मुझसे नहीं पूछ सकती थी? तू मेरे स्कूल में गई थी. तूने मेरे दोस्तों से पूछा मेरे मार्क्स कितने आये थे? मेरी मार्कशीट निकलवाना चाहती थी तू?

ये झगडे दोनों के बीच में होंगे ही और हो सकता है इन झगड़ों में आपका रिश्ता भी दांव पर लग जाएँ लेकिन चाहे जो हो ये तो आपको करना ही पड़ेगा. आपस में बात करें और एक देसरे के बारे में जाने. क्यूंकि भविष्य को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए एक-दूसरे का बैकग्राउंड चेक करना बहुत जरूरी है। आइये जाने क्या और कैसे चेक करें एक दूसरे का बैकग्राउंड-

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...