Hair Care Tips :  मैं 27 वर्ष की युवती हूं. मेरी पीठ पर अकसर मुंहासे निकल जाते हैं, जिस वजह से मैं अपनी मनपसंद ड्रैस भी नहीं पहन पाती. इस से निजात पाने का कोई उपाय बताएं?

हमारी त्वचा सीबम का प्रौडक्शन करती हैं जिस से त्वचा के रोमछिद्रों में गंदमी जमा हो जाती है और जिस वह से मुंहासे निकलने लगते हैं. अगर आप की पीठ पर मुंहासे हैं तो उस पर एलोवेरा जैल लगाएं. यदि मुंहासे बहुत ज्यादा हैं तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैल लगाएं. इस से आराम मिलेगा.

मैं 28 वर्ष की हूं. मेरे हाथ बहुत ज्यादा ड्राई होने लगे हैं. मैं क्या करूं?

कई बार मौसम बदलने, धूलमिट्टी, प्रदूषण के कारण स्किन ड्राई होने लगती है. इस का सब से ज्यादा असर हाथों पर देखा जा सकता है. पूरा दिन काम करने की वजह से हाथ रूखे और खुरदरे होने लगते हैं. लेकिन नैचुरल तरीके से आप अपने हाथों को कोमल बना सकती हैं. इस के लिए निम्न तरीके आजमाएं:

शहद: शहद में ऐंटी औक्सिडैंट और ऐंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र को छिपाने में मदद करते हैं और त्वचा को मुलायम बनाते हैं. शहद को हाथों पर लगाएं और 5 मिनट तक मालिश करें. फिर 15 मिनट बाद हाथों को कुनकुने पानी से धो लें.

मैं 23 वर्ष की युवा हूं. मेरे बाल बहुत औयली हैं. मैं इन की देखभाल कैसे करूं?

औयली बाल असल में सिर की तैलीय त्वचा की वजह से होते हैं. सिर की त्वचा में सिबम नाम का पदार्थ होता है. जब त्वचा में सिबम की मात्रा ज्यादा होती है तो यह बालों के द्वारा सोख लिया जाता है और इस से बाल औयली हो जाते हैं.

औयली हेयर से बचने के लिए हफ्ते में 3 बार शैंपू जरूर करें. शैंपू हमेशा औयली हेयर के अनुसार ही चुनें. औयली बालों में तेल लगाने की जरूरत नहीं होती लेकिन फिर भी आप हलका गरम बादाम तेल बालों की जड़ों में लगाएं ताकि बालों को पोषण मिल सकें. तेल लगाने के आधे घंटे बाद बालों को धो लें.

अधिक देर तक बालों में तेल लगा कर न रखें. औयली बालों में गंदगी बहुत जल्दी चिपक जाती है. इसलिए बालों को बाहर कवर कर के रखें. कुछ लोगों में बालों को हमेशा बांधे रखने की आदत होती है. बालों को कस कर बांधने से बालों की जड़ों पर जोर पड़ता है. इस से बाल तो कमजोर होते ही हैं और साथ ही बालों में तेल का स्राव भी बढ़ जाता है. इसलिए बालों को ज्यादातर बांध कर नहीं रखना चाहिए.

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :

गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055

कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.

स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो

से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...