Unwanted facial hair : मैं 24 वर्ष की हूं. मेरी कुहनी और घुटने मेरी त्वचा की तुलना में ज्यादा काले हैं. क्या ये कालापन कम हो सकता है?
वैसे तो कुहनी और घुटने हमारी त्वचा की तुलना में थोड़े डार्क ही होते हैं. लेकिन धूलमिट्टी ओर अच्छे से देखभाल न करने के कारण शरीर के कुछ हिस्से काले पड़ने शुरू हो जाते हैं, जो देखने में बहुत गंदे लगते हैं. अगर आप की कुहनी और घुटने ज्यादा काले दिखने लगे हैं, तो आप इस के लिए घरेलू नुसखे अपना सकती हैं. नीबू त्वचा के कालेपन को हलका करने में काफी कारगर साबित होगा. नीबू को काट कर अपनी कुहनी और घुटने पर रगड़ें. ऐसा नियमित रूप से करने पर आप का कुहनी और घुटने के कालेपन से नजात मिलेगा. आप यहां ब्लीच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन ब्लीच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन ब्लीच का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करें.
मैं 20 वर्ष की युवा हूं. मेरे चिन (ठुड्डी) पर छोटेछोटे बाल आने लगे हैं, जो बहुत अजीब दिखते हैं. मुझे चेहरे पर वैक्स और थेडिंग करवाने से डर लगता है. इन्हें हटाने का कोई घरेलू उपाय बताएं?
चिन के बाल हटाने के लिए बेसन भी कारगर है. 2 बड़े चम्मच बेसन में 1 चम्मच शहद और नीबू का रस मिला लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं. सूखने के बाद चेहरे पर मसाज करें. इस से चिन के साथ चेहरे पर आए अनचाहे बाल भी कम हो जाएंगे.
मैं 21 वर्ष की युवा हूं. मेरे अंडरार्म्स में बहुत पसीना आता है, जिस से मेरे अंडरार्म्स में दाने और खुजली होने लगती है. इसे छुटकारा पाने का कोई उपाय बताएं?
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
फायदे
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
फायदे
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
