सवाल-
मैं 27 वर्षीय विवाहिता और 2 बच्चों की मां हूं. मेरे पति हमेशा सहवास से पूर्व कुछ समय तक मुखमैथुन करते हैं. शुरूशुरू में मैं ने इस का विरोध नहीं किया, क्योंकि मुझे लगता था कि शायद यह सहवासपूर्व की एक जरूरी क्रिया होगी और सभी पति ऐसा करते होंगे. पर पिछले दिनों मैं अपनी एक अंतरंग सहेली से मिली और बातचीत के दौरान मैं ने उसे अपनी समस्या बताई. उस ने बताया कि ऐसा न तो उस ने कभी किया और न ही उस के पति ने कभी इस प्रकार की ओछी इच्छा जाहिर की. उस ने यह भी बताया कि इस से कोई बीमारी भी हो सकती है. मैं क्या करूं, मेरे पति तो मना करने पर नाराज हो जाते हैं.
जवाब-
सहवास के लिए कोई तयशुदा कायदेकानून नहीं हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं. कई दंपती सहवासपूर्व रति क्रीड़ा जैसे आलिंगन, चुंबन आदि करना पसंद करते हैं तो कई सीधेसीधे सहवास में प्रवृत्त हो जाते हैं. मुखमैथुन भी रतिपूर्व की क्रीड़ा है जिसे कुछ युवा करना पसंद करते हैं. यदि आप के पति भी ऐसा करते हैं तो आप को उन्हें सहयोग देना चाहिए. यौनांगों की स्वच्छता पर यदि पूरा ध्यान दिया जाए तो मुखमैथुन में कोई बुराई नहीं है. अत: सुनीसुनाई बातों पर न जाएं और न ही अपनी सैक्स लाइफ की निजी बातों को किसी के साथ शेयर करें. यह सिर्फ और सिर्फ पतिपत्नी का मामला है, जिसे गोपनीय ही रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें-
दिलीप ने जब रुही से यह कहा कि वह बिस्तर पर अब पहले जैसा साथ नहीं देती, तो वह यह सुन कर परेशान हो उठी. फिर रुही ने सैक्स ऐक्सपर्ट डा. चंद्रकिशोर कुंदरा से संपर्क किया.
डा. कुंदरा के मुताबिक, सैक्स सफल दांपत्य जीवन का महत्त्वपूर्ण आधार है. इस की कमी पतिपत्नी के रिश्ते को प्रभावित करती है. पतिपत्नी की एकदूसरे के प्रति चाहत, लगाव, आकर्षण खत्म होने के कई कारण होते हैं जैसे शारीरिक, मानसिक, लाइफस्टाइल. ये सैक्स ड्राइव को कमजोर बनाते हैं.
पूरी खबर पढ़ने के लिए- सैक्स लाइफ में इनकी नो ऐंट्री
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
