सवाल-
मेरी उम्र 25 वर्ष है. 3 साल पहले मुझे बलगम भरी खांसी हुई थी. यह खांसी कुछ दिन रह कर ठीक हो गई थी पर तभी से ऐसा लगता है जैसे गले में कुछ फंसा हुआ है. जोर से खखारने पर कभी पतला तो कभी गाढ़ा सफेदभूरे रंग का बलगम आता है. गले के अंदर से दुर्गंध भी आती है. डाक्टर का कहना है कि गला और टौंसिल ठीक है. बस ठंडी चीजों से परहेज करूं. लेकिन मुझे ऐसा करने पर भी आराम नहीं मिल रहा. उचित सलाह दें.
जवाब-
गले में कुछ फंसा होना, खंखारने पर दुर्गंधमय बलगम आना, सिर में दर्द होना ये सभी लक्षण इस बात का इशारा है कि कहीं आप के साइनस में इन्फैक्शन तो नहीं घर कर गया. अच्छा होगा कि आप किसी ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाएं और उन की देखरेख में साइनस का एक्सरे करवाएं. वाटर्स व्यू नाम का यह साधारण एक्सरे कराने से यह पता चल सकेगा कि आप को साइनेसाइटिस है या नहीं.
सुबहशाम कुनकुने पानी से गरारा करें और भाप लें. इस से गला साफ रहेगा और खांसी से भी राहत मिलेगी. इस के अलावा सुबह के समय खुली व ताजा हवा में 3-4 मील की तेज गति से सैर करें. इस से आप के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और आप की सेहत में सुधार आएगा. अगर साइनेसाइटिस की पुष्टि होती है तो उस का पूरा इलाज कराएं.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गहशोभा का चैनल सब्सक्राइब करें
ये भी पढ़ें-
कोरोना वायरस महामारी भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में फैल चुकी हैं. दिन-प्रति दिन इस महामारी से जूझने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए इम्युनिटी को स्ट्रांग रखना व इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए हैलदी डाइट बहुत ज़रूरी है, जो इस हालात में खांसी, जुकाम और फ्लू से हमें बचा सके.
इसी बात को ध्यान में रखते हुए अभी हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट व डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ने सर्दी-खांसी और फ्लू से बचने के कुछ घरेलू उपाय बताए हैं.
न्यूट्रिशनिस्ट व डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ने पोस्ट में लिखा है कि हमारे किचन व दादी मां के टाइम-टेस्ट्ड ज्ञान को फिर से रोशनी में आने के लिए किसी महामारी की जरूरत नहीं है. इन चीजों को एक्सप्लोर करें, खुद भी खाएं और आने वाले जेनरेशन को भी इन चीजों को खाने के लिए प्रोत्साहित करें, ठीक उसी तरह जैसे बचपन में आपकी दादी-नानी आपको प्यार से खिलाया करती थीं.
आइए जानते हैं रुजुता दिवेकर के क्या हैं 7 उपाय, जिसको आप अपनी डाइट में शामिल कर सकती है-
1. घी, सूखी अदरक या सोंठ, हल्दी, गुड़ को एक समान मात्रा में मिलाकर सुबह और रात में खाएं.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
