Health Tips :

सवाल

मैं 44 वर्षीय कामकाजी महिला हूं. मुझे फैटी लिवर की समस्या हो गई है. मैं जानना चाहती हूं कि यह समस्या कितनी गंभीर है और इस के उपचार के कौनकौन से विकल्प उपलब्ध हैं?

जवाब

लिवर में वसा के जमने को फैटी लिवर कहते हैं. लिवर में वसा होना सामान्य है लेकिन यह 5-10त्न से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. फैटी लिवर की समस्या अपनेआप ही ठीक हो जाती है. अकसर इस का कोई लक्षण भी दिखाई नहीं देता है न ही लिवर को कोई स्थाई नुकसान पहुंचता है. लिवर में वसा का जमाव अधिक होने से कई बार यह सूज जाता है और इस की कार्य करने की गति धीमी हो जाती है. इस की वैसे तो कोई दवा नहीं है. डाक्टर उन कारकों को नियंत्रित करने को कह सकता है जो इस का कारण बन रहे हैं.

ये भी पढ़े…

सवाल

मेरे पति को लिवर सिरोसिस है. यह समस्या क्यों होती है और इस के उपचार के कौनकौन से विकल्प उपलब्ध हैं?

जवाब

लिवर सिरोसिस यानी लिवर का स्थाई रूप से क्षतिग्रस्त हो जाना. सिरोसिस में लिवर की स्वस्थ कोशिकाएं इतनी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं कि लिवर अपने निर्धारित कार्य नहीं कर पाता है. सामान्य तौर पर जब पुरानी कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तब लिवर नई कोशिकाओं का पुनर्निर्माण कर के स्वयं इस क्षति की भरपाई कर लेता है, लेकिन सिरोसिस में लिवर की कोशिकाएं इतनी तेजी से और इतनी अधिक मात्रा में क्षतिग्रस्त होती हैं कि इन का पुनर्निर्माण करना लिवर के लिए संभव नहीं होता. इसे ही सिरोसिस कहते हैं. शराब का अत्यधिक मात्रा में सेवन लिवर सिरोसिस का सब से प्रमुख कारण है. इस के अलावा फैटी लिवर की समस्या और हैपेटाइटिस भी इस का कारण बन सकता है. लिवर सिरोसिस का उपचार इस पर निर्भर करता है कि इस का कारण क्या है और लिवर को कितनी क्षति पहुंच चुकी है.

  -डा. संजय गोजा

प्रोग्राम डाइरैक्टर ऐंड क्लीनिकल लीड-लिवर ट्रांसप्लांटएचपीबी सर्जरी ऐंड रोबोटिक लिवर सर्जरीनारायणा हौस्पिटलगुरुग्राम.

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें : गृहशोभाई-8, रानी झांसी मार्गनई दिल्ली-110055.

 व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...