सवाल
मैं 12वीं में पढ़ती हूं, अगले साल एग्जाम्स के बाद कालेज में जाने की तैयारी शुरू हो जाएगी. मेरा स्कूल में बौयफ्रैंड है, मैं आर्ट स्टूडैंट हूं और वह साइंस का. वह बहुत एंबीशियस है. लाइफ में बहुतकुछ करना चाहता है. कहता है वह यह सब इसलिए भी चाहता है क्योंकि मुझ से बहुत प्यार करता है और मुझे लाइफ की सारी खुशियां देना चाहता है. मैं भी उसे बहुत प्यार करती हूं, जानती हूं कि स्कूल के बाद हायर स्टडीज के लिए हम दोनों अलगअलग हो जाएंगे. डरती हूं कि दूर जा कर? कहीं वह मुझ से दूर हो गया तो? उसे कोई और लड़की पसंद आ गई तो? मैं उसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती, बहुत प्यार करती हूं उस से. मैं ने हम दोनों को ले कर कितने सपने देखे हैं. उस से दूर होने की बात सोच कर ही दिल बैठ जाता हैं. यही सोचसोच कर आजकल मैं बहुत बेचैन रहने लगी हूं. पढ़ाई में भी दिल नहीं लग रहा. मम्मीपापा मेरी हालत देख कर परेशान हैं. उन्हें कुछ बताना नहीं चाहती, अभी कुछ भी. जानती हूं, वे यही कहेंगे कि अभी पढ़ाई पर ध्यान दो. प्लीज, मुझे गाइड करें कि मैं कैसे अपने मन को समझऊं?
जवाब
आप की बातों से स्पष्ट है कि आप समझदार हैं, स्थितियों को समझती हैं. दूसरे, आप जैसे स्कूलगोइंग बच्चों को हमारी सलाह हमेशा से यही रही है कि यह उम्र कैरियर बनाने की, पढ़नेलिखने की होती है. इस का मतलब यह हरगिज नहीं कि प्यार करना गलत है. बिलकुल नहीं. लेकिन प्यार में होश नहीं खोना है.
आप का बौयफ्रैंड भी समझदार है, लाइफ में कुछ बनना चाहता है. आप भी पढ़ाई में ध्यान लगाइए और कैरियर की तरफ फोकस कीजिए. दूर रह कर भी रिश्ते निभाए जा सकते हैं. आप दोनों को एकदूसरे पर भरोसा है तो क्यों घबरा रही हैं. प्रेम है तो दूरियों के बावजूद भी रिश्ता मजबूत बना रहेगा. प्यार नहीं हो तो पास रह कर भी दूरियां आ जाती हैं.
आप को तो बौयफ्रैैंड को लाइफ में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए. इस से आप दोनों का फ्यूचर ब्राइट होगा. चिंता में अपना टाइम बरबाद मत कीजिए. खुश रहिए और पढ़ाई में ध्यान दीजिए. यह आप ने पढ़ा ही होगा कि यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें आजाद कर दें. यदि वे वापस आते हैं तो वे आप के हैं.
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें : गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055.
स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
